108 एंबुलेंस कर्मियों को तीन माह का वेतन मिला, हड़ताल समाप्त

108 एंबुलेंस कर्मियों को तीन माह का वेतन मिला, हड़ताल समाप्त

author Sonu Kumar
15 Views

गढ़वा: 108 एंबुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म हो गई है, क्योंकि उनकी कई मांगें मानी गई हैं। गढ़वा जिला के 108 एंबुलेंस चालक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि 4 दिन तक चली हड़ताल के बाद 3 महीने का लंबित वेतन भुगतान किया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य शर्तें भी मान ली गई हैं।

गढ़वा जिले में 27 एंबुलेंस और 109 कर्मी कार्यरत थे, जो 16 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे सिविल सर्जन (CS) को ज्ञापन सौंपकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। इससे सदर अस्पताल सहित अन्य क्षेत्रों की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर प्रभाव पड़ा था।

हड़ताल खत्म होने और 108 एंबुलेंस सेवा फिर से बहाल होने के बाद स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि, कर्मचारी संघ ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनकी कुछ मांगे अब भी लंबित हैं। उन्होंने चुनावों के बाद मांगें पूरी न होने की स्थिति में दोबारा हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

News देखो की लगातार कवरेज जारी है। तमाम खबरों के लिए हमसे जुड़े रहे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: