108 एम्बुलेंस के चालक व ईएमटी हड़ताल पर कौन करेगा आपात दुर्घटना में मदद

108 एम्बुलेंस के चालक व ईएमटी हड़ताल पर कौन करेगा आपात दुर्घटना में मदद

author Sonu Kumar
1 Views

गढ़वा।जिले में चलने वाली 108 एम्बुलेंस के चालक व ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) का 3 महीने से वेतन का भुगतान नहीं मिलने के कारण सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गए हैं। चालक व टेक्नीशियन की हड़ताल में जाने से जिले भर में 108 एंबुलेंस का परिचालन पूरी तरह ठप पड़ गई है। मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। जिस कारण गरीब मरीजों को परेशानी उठाना पड़ रहा है। टेक्नीशियन कृष्ण प्रसाद ने बताया कि हम लोग 24 घंटा ड्यूटी करते हैं, लेकिन हम लोगों का तीन माह का वेतन नहीं मिल पाया है। जिस कारण परिवारों का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। जब तक हम लोगों के वेतन भुगतान समेत मांगों पर विचार नहीं किया जाता है। तो हम लोगों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा।

जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में कुल 27, 108 एंबुलेंस का परिचालन किया जाता हैउसमें तीन 108 एंबुलेंस खराब है।बाकी के 24 108 एंबुलेंस का संचालन प्रतिदिन किया जाता है। लेकिन 108 एंबुलेंस चालक एवं कर्मियों को हड़ताल पर चले जाने के कारण स्वास्थ्य सुविधा पूरी तरह से चौपट हो गई है।विभिन्न इलाकों से मरीज को निजी वाहन से सदर अस्पताल आना पड़ रहा है। उसके कारण मरीज के परिजन को भारी भरकम पैसे की खर्च हो रही है। सोमवार को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचे घायल रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 108 एंबुलेंस को हड़ताल पर जाने के कारण उसे निजी वाहन कर गढवा आना पड़ा। 108 एंबुलेंस की हड़ताल पर चले जाने के कारण उसका असर अस्पताल पर भी दिखने लगा है।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने कहा कि 108 एंबुलेंस चालक के हड़ताल पर जाने के बाद जिले के तमाम ममता वाहन को प्रयोग किया जाएगा। वैसे लोग तत्काल सीएससी पीएससी को सूचना दें न तत्काल उन्हें 108 एंबुलेंस के बजाय ममता वाहन को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिन पहले 2 महीना का 108 एंबुलेंस चालक का वेतन मानदेय रुका हुआ है। जिसके कारण यह लोग हड़ताल पर गए हैं। जल्द ही सभी एंबुलेंस चालकों का मानदेय राशि भुगतान कराकर सुचारू रुप से कार्य लिया जाएगा।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: