17 जिलों में छाया धुंध, दिन में बढ़ी ठंड; IMD ने गढ़वा, पलामू में बारिश का जताया अनुमान

17 जिलों में छाया धुंध, दिन में बढ़ी ठंड; IMD ने गढ़वा, पलामू में बारिश का जताया अनुमान

author News देखो Team
30 Views

रांची: झारखंड में मौसम का बदलता मिजाज देखने को मिल रहा है। बादलों के कारण रात में कनकनी में थोड़ी कमी आई है, लेकिन धुंध के कारण दिन में ठंड बढ़ गई है। रविवार को राज्य के 17 जिलों में घना धुंध छाया रहा, जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

रात की ठंड में राहत, दिन में बढ़ा सर्दी का असर

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सोमवार को कुछ इलाकों में सुबह की धुंध के बाद आसमान साफ हो सकता है। हालांकि, मंगलवार को आंशिक बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

पिछले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई है। जिन जिलों में पहले तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस था, वहां अब यह बढ़कर 11 डिग्री तक पहुंच गया है।

धुंध और ठंड से प्रभावित जिले

लोहरदगा, धनबाद, चतरा, बोकारो समेत अन्य जिलों में दिन के समय अधिकतम तापमान गिरने से ठंड का असर बढ़ा है। खासतौर पर कोल्हान क्षेत्र (पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा) में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश का अपडेट

  • पिछले 24 घंटों में खूंटी जिले के तोरपा क्षेत्र में 20.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
  • पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा और मझगांव में हल्की बारिश हुई।
  • मंगलवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला में हल्की बारिश हो सकती है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, बादलों के कारण रात में कनकनी से थोड़ी राहत मिलेगी, जबकि दिन में ठंड बरकरार रह सकती है।

‘न्यूज देखो’ के साथ जुड़े रहें और जानें अपने क्षेत्र का हर मौसम अपडेट।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: