19 अक्टूबर के बाद कांग्रेस जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची: गुलाम अहमद मीर

19 अक्टूबर के बाद कांग्रेस जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची: गुलाम अहमद मीर

author News देखो Team
29 Views

झारखंड कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर रांची पहुंच चुके हैं। हाल ही में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के दूरू सीट से जीत हासिल की है। यह उनकी जीत के बाद पहली यात्रा है, जिसमें वह बुधवार को दिल्ली आए और आज रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस दौरान गुलाम अहमद मीर ने एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि कांग्रेस 19 अक्टूबर के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। 19 अक्टूबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी रांची आ रहे हैं। इस मौके पर सेंट्रल इलेक्शन कमिटी की बैठक होगी। बैठक के बाद, संभावना है कि 21 तारीख को पहली सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी।

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि लगभग सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो चुका है। 19 अक्टूबर तक लगातार बैठकों का सिलसिला जारी रहेगा। इस बीच, वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे और सीट शेयरिंग से संबंधित सभी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: