24 अक्टूबर को सतीश चौबे करेंगे गढ़वा रंका विधानसभा सीट से नामांकन

24 अक्टूबर को सतीश चौबे करेंगे गढ़वा रंका विधानसभा सीट से नामांकन

author Sonu Kumar
1 Views

गढ़वा गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी सतीश चौबे उर्फ छोटू चौबे ने 24अक्टूबर को गढ़वा रंका विधानसभा सीट से नामांकन करेंगे। इस अवसर पर उनके समर्थक व उन्हें चाहने वाले ग्रामीण शामिल रहेंगे। सतीश चौबे ने पूरे विधानसभा के सम्मानित क्षेत्र वासियों से इस लोकतंत्र के महापर्व की भव्य नमांकन रैली मे शामिल होने के लिए विनम्र आग्रह किया है। सतीश चौबे ने कहा कि 24 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जिला के हुर गांव के अपने पैतृक गृह से नामांकन के लिए निकलेंगे। जिसके बाद वह जिला मुख्यालय गढ़वा पहुचेंगे। जहां कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। उसके बाद शुभ मुहूर्त के अनुसार ससमय पर्चा दाखिल करने के लिए अनुमंडल कार्यालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय पहुंच नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: