25 अक्टूबर को विश्रामपुर से ब्रह्मदेव प्रसाद का नामांकन: जनता से भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ समर्थन की अपील

25 अक्टूबर को विश्रामपुर से ब्रह्मदेव प्रसाद का नामांकन: जनता से भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ समर्थन की अपील

author Sonu Kumar
25 Views

बिश्रामपुर : ओबीसी एकता अधिकार मंच के बैनर तले विश्रामपुर चुनावी कार्यालय के सभागार में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में, ओबीसी एकता अधिकार मंच झारखंड प्रदेश के केंद्रीय सचिव गोरखनाथ चौधरी ने बताया कि ब्रह्मदेव प्रसाद जी पर विरोधियों द्वारा एक दुर्घटना का रूप देकर हत्या का प्रयास किया गया था। हालांकि, विश्रामपुर क्षेत्र की माताओं, बहनों और अभिभावकों के आशीर्वाद से वे इस प्रयास से बच निकले और अब सही सलामत हैं। विश्रामपुर की जनता को समर्पित करते हुए, ब्रह्मदेव प्रसाद जी ने अपनी सेवा के लिए फिर से जीवन प्राप्त किया है।

ब्रह्मदेव प्रसाद जी ने यह संकल्प लिया है कि वे अपने पूरे जीवन को विश्रामपुर की जनता की सेवा में न्योछावर करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि वे 25 अक्टूबर 2024 को विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस अवसर पर, उन्होंने सभी नौजवानों, माताओं, बहनों और अभिभावकों से आग्रह किया है कि वे हजारों की संख्या में नामांकन कार्यक्रम में पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाएं और उन्हें जीत के लिए आशीर्वाद दें।

ब्रह्मदेव प्रसाद जी ने विश्रामपुर क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, खराब सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, और पीने के पानी की समस्याओं को उजागर किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान जनप्रतिनिधियों ने केवल अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए काम किया है। विश्रामपुर में कई कॉलेज बनाए गए हैं, लेकिन एससी, एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी समुदाय के छात्रों के लिए न तो इंजीनियरिंग कॉलेज, न आईटीआई कॉलेज और न ही मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का पैसा निजी कॉलेजों में लगाया गया है, जबकि जनता की आवश्यकताओं की अनदेखी की गई है।

ब्रह्मदेव प्रसाद जी ने कहा कि इस बार जनता जाग चुकी है और इसका जवाब 13 नवंबर को वोट के माध्यम से दिया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर से जनता से अपील की कि वे 25 अक्टूबर को नामांकन कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दें और उनके हौसले को बुलंद करें ताकि वे विश्रामपुर क्षेत्र के विकास के लिए काम कर सकें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: