News dekho specials
Giridih

35 हाथियों का झुंड पीरटांड़ में बरपाया कहर, टुंडी में मचाया उत्पात

मवेशी को मारा, घरों को किया ध्वस्त, फसलों को रौंदा, मंत्री सुदिव्य सोनू ने लिया जायजा

गिरिडीह के पीरटांड़ में हाथियों के झुंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात 35 हाथियों के झुंड ने इलाके में उत्पात मचाया। उन्होंने कई घरों को ध्वस्त कर दिया, एक मवेशी को मार डाला और दर्जनों लोगों की फसलों को बर्बाद कर दिया। वर्तमान में यह झुंड टुंडी क्षेत्र की ओर बढ़ चुका है।

घटनास्थल का दौरा कर मंत्री ने पीड़ितों को दिया मुआवजा

घटना की जानकारी मिलते ही झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू, बीडीओ मनोज कुमार और वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। तत्काल राहत के तौर पर तीन पीड़ित परिवारों को दस-दस हजार रुपये और एक-एक पेटी चावल प्रदान किया गया।

दो दिनों से चल रहा है हाथियों का उत्पात

शुक्रवार सुबह चिरकी पंचायत के लेडवा और मंझला डीह में नुकसान पहुंचाने के बाद हाथियों का झुंड शनिवार शाम पालगंज सीमा में आ धमका। यहां सुगवा टांड निवासी कौशल्या देवी के घर को तोड़कर हाथियों ने अनाज खा लिया। साइकिल, बर्तन और घर के अन्य सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एक बैल को पटककर मार डाला। हालांकि, परिवार के अन्य सदस्य और मवेशी किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे।

फसल और घरों को भारी नुकसान

हाथियों ने केशु राय और बासुदेव राय के घरों को भी क्षतिग्रस्त किया। इसके अलावा उनके खेतों में लगी फसलें भी बर्बाद कर दीं। इसके बाद झुंड ने कोल्हरिया और कोयवाटांड होते हुए घोरबाद का रुख किया। यहां कार्तिक कोल समेत कई किसानों की धान, लाहर और आलू की फसलें रौंद दी गईं।

ग्रामीणों में दहशत, प्रशासन से मदद की गुहार

हाथियों की संख्या करीब 35 बताई जा रही है। जिस भी गांव में यह झुंड पहुंचता है, वहां भारी तबाही मचाकर आगे बढ़ जाता है। इस घटना से इलाके के लोग भयभीत हैं और प्रशासन से हाथियों के आतंक से राहत दिलाने की मांग कर रहे हैं।

वन विभाग का आश्वासन
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि जल्द ही हाथियों को इलाके से बाहर खदेड़ने की योजना बनाई जाएगी। साथ ही प्रभावित लोगों को मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी।

News dekho specials

‘News देखो’ के साथ जुड़े रहें

ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए ‘News देखो’ से जुड़े रहें। हम आपको सही और विस्तृत जानकारी प्रदान करते रहेंगे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Surendra Verma

डुमरी, गिरिडीह

Related News

Back to top button
error: