46वां झारखंड दिवस: दुमका में विधायक बसंत सोरेन के नेतृत्व में भव्य जुलूस

झारखंड दिवस पर दुमका में विशाल जुलूस

दुमका: आज 46वां झारखंड दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दुमका एसपी कॉलेज से माननीय विधायक बसंत सोरेन की अगुवाई में एक विशाल जुलूस निकाला गया। इस आयोजन में सांसद विजय हांसदा, विधायक एमटी राजा, विधायक हेमलाल मुर्मू, विधायक धनंजय सोरेन सहित संथाल परगना के तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए।

पोखरा चौक से गांधी मैदान तक निकला भव्य जुलूस

यह जुलूस पोखरा चौक, टीन बाजार और सिंधिया चौक से होते हुए दुमका गांधी मैदान पहुंचा। पूरे मार्ग में झारखंडी संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और गाजे-बाजे के साथ उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने झारखंड राज्य के विकास और आदिवासी संस्कृति को लेकर नारे लगाए।

News देखो से जुड़े रहें

झारखंड दिवस और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों से जुड़ी ताजा खबरों के लिए ‘News देखो’ से जुड़े रहें।

Exit mobile version