आनंद मार्ग आश्रम: कड़ाके की ठंड में 100 जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल

आनंद मार्ग आश्रम: कड़ाके की ठंड में 100 जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कंबल

author News देखो Team
25 Views

मेराल: रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित आनंद मार्ग आश्रम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत आनंद मार्ग के संस्थापक श्री प्रभात रंजन सरकार उर्फ श्रीश्री आनंदमूर्ति की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

सेवा कार्यों की सराहना

प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने आनंद मार्ग के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को कंबल देना एक प्रेरणादायक और पुण्य कार्य है। इससे अन्य लोगों को भी सीखने की आवश्यकता है।”

मुखिया रामसागर महतो और अन्य वक्ताओं ने भी इस कार्यक्रम की प्रशंसा की। आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के गढ़वा जिला अमूर्त सचिव डॉ. रामानुज प्रसाद ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्था प्राकृतिक आपदाओं और मानवीय संकट के समय लगातार राहत सेवाएं प्रदान करती रही है।

स्थानीय सहयोग से जारी सेवा

भाजपा नेता और आनंद मार्ग प्रचारक संघ मेराल शाखा के प्रमुख डॉ. लाल मोहन ने कहा, “आनंद मार्ग के सेवा कार्यों में स्थानीय लोगों के सहयोग से निरंतरता बनी रहती है। यह सेवा कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करता है।”

कार्यक्रम में शामिल लोग

कार्यक्रम को कैलाश प्रसाद, पूर्व मुखिया सुषमा कुशवाहा, बीडीसी छाया कुमारी और भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपु महतो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की सफलता में विनोद कुशवाहा, वीरेंद्र चौधरी, संतोष कुमार और कई अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस मौके पर भाजपा नेता हरेंद्र कुमार द्विवेदी, झामुमो नेता संजय भगत, अमरनाथ कुमार, और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नवीनतम समाचारों और अपडेट्स के लिए ‘न्यूज देखो’ के साथ बने रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: