News dekho specials
GarhwaJharkhand

अब पर्यटन के क्षेत्र में भी गढ़वा का लहराएगा परचम, मिलेगी नई पहचान : मंत्री मिथिलेश

डेढ़ दर्जन पर्यटन स्थल हुए सूचीबद्ध।

माँ गढ़देवी एवं अन्नराज डैम बी श्रेणी में उत्क्रमित।।

गढ़वा : जिले में विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों के बाद गढ़वा अब पर्यटन के क्षेत्र में भी परचम लहराएगा। गढ़वा में बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा, खेलकूद आदि सहित अन्य सभी मूलभूत सुविधा उपलब्ध होने के बाद अब पर्यटन के क्षेत्र में भी नई पहचान बनाने की ओर तेजी से अग्रसर है। जिले के दो पर्यटन स्थलों को बी श्रेणी में अपग्रेड कर दिया गया है। जबकि लगभग डेढ़ दर्जन पर्यटन स्थल को पर्यटन विभाग की डी श्रेणी में सूचीबद्ध कर लिया गया है।


जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि गढ़वा का अन्नराज डैम पर्यटन विभाग की डी श्रेणी से अपग्रेड कर बी श्रेणी में तथा मां गढ़देवी मंदिर को सी श्रेणी से अपग्रेड कर बी श्रेणी में शामिल कर दिया गया है। जबकि बाबा ब्रह्मस्थान खजूरी लगमा, चिरका डैम चिनियां, रामलला मंदिर गढ़वा, बंडा पहाड़, शिव मंदिर भवनाथपुर, सरुवत पहाड़ बड़गड़, राजा पहाड़ी शिव मंदिर श्री बंशीधर नगर, गोसाईं बाग मैदान नगर ऊंटरी, चटनिया डैम केतार, मथुरा बांध गढ़वा, सतबहिनी जलप्रपात, जिरूवा डैम, रक्सौल बाबा जाटा, गरदाहा मठ तथा दिगंबर अखाड़ा सोनपुरवा को पर्यटन विभाग की सूची में डी श्रेणी में शामिल कर दिया गया है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा जिले को दशहरा का बहुत बड़ा तोहफा मिला है। अब पर्यटन के क्षेत्र में भी गढ़वा को नई पहचान मिलेगी। जिले के लगभग सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों को पर्यटन विभाग की सूची में शामिल कर दिया गया है। जिले में पर्यटन के क्षेत्र में काफी तेजी से विकास होगा। इन सभी पर्यटन स्थलों का विकास सरकार करेगी। पर्यटन स्थलों को विकसित होने से यहां रोजगार के साधन भी बनेंगे। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में पर्यटन स्थल विकसित होते हैं वहां प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार के कई अवसर भी पैदा होते हैं। अब गढ़वा विकास के मामले में नंबर वन जिला बनने में कहीं से भी पीछे नहीं रहेगा।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

News dekho specials

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा
Back to top button
error: