GarhwaJharkhand

अगर समय मिला तो अगले 5 वर्षो में गढ़वा को गुड़गांव बनाएंगे मिथिलेश…… मनोज पांडे

झारखंड में विकास बनाम भ्रम की राजनीति: जेएमएम ने भाजपा पर उठाए सवाल

झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अपने केंद्रीय चुनाव कार्यालय कल्याणपुर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे उर्फ बबलू, केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जेएमएम नेता जवाहर पासवान, चन्दन जयसवाल, और कामेश्वर बैठा राजद जिला अध्यक्ष सूरज सिंह आदि उपस्थित थे। सभा के दौरान जेएमएम नेताओं ने भाजपा पर तीखे हमले किए और राज्य में भाजपा की विभाजनकारी नीतियों और भ्रम फैलाने की राजनीति पर सवाल उठाए।केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि चुनाव के अंतिम दौर में भाजपा पार्टी ने राज्य में लोगों को जात-पात और धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, “भाजपा लोगों को भ्रमित करने के लिए नए-नए मुद्दे उठा रही है। जनता के बीच जात-पात और सांप्रदायिकता फैलाने का प्रयास हो रहा है। भाजपा जेएमएम के विकास कार्यों से घबराई हुई है और अपनी हार देख कर इस तरह की राजनीति अपना रही है।” उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को बांटने की कोशिश कर रही है, लेकिन इस बार राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। मनोज पांडे का दावा है कि इस चुनाव में पलामू प्रमंडल की नौ विधानसभा सीटों पर जेएमएम को मजबूती से समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने प्रचार अभियान में तरह-तरह की चालें चल रही है ताकि चुनाव को प्रभावित किया जा सके, लेकिन जनता को संयम बनाए रखने की अपील की। पांडे ने कहा, “लोगों को भाजपा की नीतियों से सावधान रहना चाहिए क्योंकि पलामू में इस बार भाजपा का सफाया तय है।”

हिंदी-मुस्लिम के मुद्दे पर भाजपा को जवाब

पार्टी के वरिष्ठ नेता कामेश्वर बैठा ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “इस बार जनता समझ चुकी है कि भाजपा केवल धर्म के नाम पर वोट बटोरने का प्रयास कर रही है। झारखंड के लोगों ने ठान लिया है कि वे विकास के नाम पर वोट करेंगे, न कि धर्म के नाम पर।” बैठा ने यह भी कहा कि राज्य के गढ़वा विधानसभा में पिछले कुछ वर्षों में जेएमएम ने जो विकास कार्य किए हैं, उससे जनता में काफी खुशी और संतोष है। यही कारण है कि लोग जे एम एम को अपना आशीर्वाद देगी।

पूर्व भाजपा नेता का अनुभव: “गरीबों के लिए नहीं है भाजपा”

पूर्व भाजपा नेता जवाहर पासवान ने भाजपा में 40 वर्षों तक काम किया, पर अब जेएमएम में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा, “मैंने भाजपा को 40 साल दिए, लेकिन यह पार्टी गरीबों के लिए नहीं है। भाजपा केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा देती है और भ्रष्टाचारियों को टिकट देती है।” पासवान ने गढ़वा से भाजपा के प्रत्याशी सतेंद्र नाथ तिवारी पर अलकतरा घोटाला का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ऐसे ही नेताओं को टिकट देकर सत्ता में बने रहना चाहती है। जवाहर पासवान ने जेएमएम विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा, “मिथिलेश कुमार ठाकुर ने केवल दो वर्षों में ऐसे विकास कार्य किए हैं, जो भाजपा के विधायक 10-15 वर्षों में भी नहीं कर पाए। यह जनता के प्रति उनकी सच्ची सेवा भावना को दर्शाता है।” पासवान ने दावा किया कि इस बार जेएमएम की सरकार फिर से बनेगी और भाजपा को राज्य से बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।

भाजपा पर विभाजनकारी राजनीति का आरोप

चन्दन जयसवाल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह हिंदू-मुस्लिम और धार्मिक मुद्दों के जरिए जनता को भड़काने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता इस बार सच्चाई को पहचान चुकी है और वोट केवल उन्हीं जनप्रतिनिधियों को देंगे, जिन्होंने विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है। जयसवाल ने कहा, “इस बार झारखंड के लोग भाजपा की विभाजनकारी राजनीति से तंग आ चुके हैं और जेएमएम को एकजुट होकर समर्थन दे रहे हैं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Radhika Netralay Garhwa
Engineer & Doctor Academy
आगे पढ़िए...
नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related News

Back to top button
error: