अंचल अधिकारी ने धुरकी व खुटिया पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन

अंचल अधिकारी ने धुरकी व खुटिया पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन

author News देखो Team
19 Views

धुरकी: गढ़वा जिले के अंचल अधिकारी जुल्फिकार अंसारी ने मंगलवार को धुरकी और खुटिया पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि धुरकी प्रखंड में अब तक कुल तीन स्थानों पर धान अधिप्राप्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं।

अंचल अधिकारी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे अंचल कार्यालय में अपने संबंधित दस्तावेज़ के साथ पंजीकरण कराएं। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार किसानों के धान को निर्धारित मूल्य पर खरीदने के अलावा बोनस भी प्रदान करेगी, जो सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजा जाएगा।

पैक्स अध्यक्ष इसराइल खान ने किसानों को सलाह दी कि वे बिचौलियों के माध्यम से अपने धान को सस्ते दामों पर न बेचें। उन्होंने रजिस्टर्ड किसानों से अपील की कि वे सरकारी मूल्य पर ही अपने धान को बेचे, ताकि उन्हें उचित लाभ मिल सके।

इस उद्घाटन समारोह में ब्लॉक प्रमुख शांति देवी, मुखिया महबूब अंसारी, मोबीन अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि इसलाम खान, बीडीसी प्रतिनिधि कमलेश सिंह गोड़, पूर्व मुखिया लक्षमण यादव और अन्य कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़े रहें और अधिक ताजातरीन जानकारी के लिए ‘News देखो’ पर नजर बनाएं रखें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: