अपने मां के चौथी पुण्यतिथि पर 5 यूनिट रक्तदान किया

अपने मां के चौथी पुण्यतिथि पर 5 यूनिट रक्तदान किया

author Sonu Kumar
1 Views

गढ़वा : गढ़वा के वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष रंजन ने अपनी दिवंगत मां स्वर्गीय उषा रानी सिन्हा की चौथी पुण्यतिथि पर एक विशेष पहल के तहत रक्तदान किया। आशुतोष ने अपने साथियों के साथ गढ़वा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में पांच यूनिट रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा की। इस मौके पर उनके साथ पत्रकार कन्हैया चौबे, सोनू कुमार, आकाश कुमार और जितेंद्र कुमार ने भी रक्तदान किया।

आशुतोष रंजन ने अपनी मां को याद करते हुए कहा कि वे सदैव जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रहती थीं। उन्होंने बताया कि उनकी मां हमेशा दुखियों, बेसहारों और पीड़ितों की सहायता किया करती थीं, चाहे वह घर में हों, मोहल्ले में या किसी भी यात्रा के दौरान। गढ़वा में रक्तदान के प्रतीक बन चुके उनके चाचा स्वर्गीय कृत्यानंद श्रीवास्तव द्वारा शुरू की गई रक्तदान मुहिम की उनकी मां ने हमेशा सराहना की थी और उन्हें भी प्रेरित किया था। इसी प्रेरणा से आशुतोष ने अब तक दर्जन भर से अधिक गंभीर मरीजों को रक्तदान किया है और भविष्य में भी इस अभियान को जारी रखने का संकल्प लिया है।

रक्तदान करने वाले पत्रकारों ने भी इस अवसर पर कहा कि रक्तदान सिर्फ किसी की जान बचाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह रक्तदाता के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक होता है। उन्होंने बताया कि विज्ञान ने अभी तक खून या पानी का प्रयोगशाला में निर्माण नहीं किया है, इसलिए रक्तदान करना बहुत महत्वपूर्ण है। जन्मदिन, मैरिज डे या पुण्यतिथि पर रक्तदान से बड़ा और कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता।

इस मौके पर मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, मझिआंव के पूर्व प्रमुख मनीष कमलापुरी, ब्लड बैंक के प्रदीप कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे। और सभी ने इस अनूठी पहल की सराहना की।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: