जारी में शिक्षक अभिभावक मिंटिंग का आयोजन: विद्यार्थियों की उपस्थिति और शिक्षा पर दिया गया जोर

#जारी #शिक्षासंवाद : विद्यालय सभागार में आयोजित बैठक में शिक्षक, अभिभावक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए – बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति पर दिया गया बल जारी प्रखंड के रा.उत्क्र.प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित शिक्षक अभिभावक मिंटिंग में बच्चों की शिक्षा, उपस्थिति और अनुशासन पर विशेष चर्चा की गई। बैठक का उद्घाटन मुख्य […]

जारी में जंगली हाथियों का कहर: फसलें बर्बाद, ग्रामीणों में आक्रोश

#गुमला #हाथीकाप्रकोप : रेंगारी गांव में चार हाथियों के झुंड ने धान की फसल रौंदी प्रशासनिक उदासीनता पर ग्रामीणों का गुस्सा गुमला जिला के जारी थाना क्षेत्र के रेंगारी गांव में बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। चार हाथियों के दल ने खेतों में घुसकर ग्रामीण संजीप कुजूर की कई एकड़ […]

ट्रैफिक नियमों का पालन करें वाहन चालक – थाना प्रभारी आदित्य कुमार की सख्त चेतावनी

#जारी #सड़कसुरक्षा : थाना प्रभारी ने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी जारी प्रखंड के थाना प्रभारी आदित्य कुमार ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने क्षेत्र के सभी वाहन चालकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें। हाल […]

जारी के राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय में शिक्षक दिवस का रंगारंग आयोजन

#गुमला #शिक्षकदिवस : गीत-संगीत और श्रद्धा के बीच गुरुओं को किया गया सम्मानित जारी, गुमला। शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, जारी में श्रद्धा और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका एच. एम. जोसेफा टोप्पो के नेतृत्व में डॉ. […]

आदिवासी फुटबॉल मैच का भव्य आयोजन: रुद्रपुर ने पतराटोली को हराकर जीता बड़ा खसी पुरस्कार

#जारी #आदिवासी_खेल : पटनाडाड़ मैदान पर उत्साह, सद्भाव और खेल भावना का संगम जारी प्रखंड के बड़काडीह डूमरपानी स्थित पटनाडाड़ मैदान सोमवार को गवाह बना उस ऐतिहासिक क्षण का, जब आदिवासी फुटबॉल का भव्य आयोजन पूरे जोश और उमंग के साथ संपन्न हुआ। गोविंदपुर पंचायत के रुद्रपुर और सीसी करमटोली पंचायत के पतराटोली की टीमें […]

जारी में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: कार्यकर्ताओं ने लिया संगठन मजबूत करने का संकल्प

#गुमला #राजनीति : पारदर्शी नेतृत्व चयन और गांव-गांव तक अभियान पहुंचाने पर हुआ जोर गुमला। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान को धार देने और जमीनी स्तर तक विस्तार देने के लिए जारी प्रखंड के आदिवासी सांस्कृतिक कला केन्द्र भवन में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और […]

जारी प्रखंड के विद्यालयों में शिक्षक दिवस का हर्षोल्लास, भिखमपुर और तोगो में हुआ भव्य आयोजन

#गुमला #शिक्षकदिवस : मिस्सा अनुष्ठान, दीप प्रज्वलन और रंगारंग प्रस्तुतियों से गूँजा परिसर गुमला। जारी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में आज शनिवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आर.सी. प्रा.वि. तोगो, संत पियुस जनता उच्च विद्यालय भिखमपुर, आर.सी. बालक मध्य विद्यालय भिखमपुर और आर.सी. बालिका मध्य विद्यालय भिखमपुर में […]

जारी प्रखंड में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला, श्रद्धा और उत्साह से गूंजा वातावरण

#जारी #ईदमिलादुन्नबी : मुस्लिम समुदाय ने गांव-गांव में नारे और नात के साथ जुलूस निकालकर पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन का पर्व मनाया जारी प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाला गया। गोबिंदपुर, कमलपुर, तिगरा, जरडा, परसा और सीकरी गांवों से निकले जुलूस में भारी संख्या […]

जारी प्रखंड के गोविंदपुर में गणेश विसर्जन शोभायात्रा भक्तिमय माहौल में संपन्न

#गुमला #गणेशउत्सव : गोविंदपुर गांव से सियानी तालाब तक धूमधाम से निकला जुलूस भक्तों ने विधि-विधान के साथ गणपति का विसर्जन किया गुमला जिले के जारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव में गणेश विसर्जन का आयोजन बड़े ही उत्साह और आस्था के साथ संपन्न हुआ। गुरुवार को दोपहर 2 बजे शुरू हुआ शोभायात्रा गांव की […]

जारी में दर्दनाक हादसा: ऑटो पलटने से आंगनबाड़ी सेविका गंभीर रूप से घायल

#जारी #सड़क_हादसा : इलाज में देरी से नाराज ग्रामीण, घायल सेविका की हालत नाजुक हादसा घर लौटते वक्त हुआ जारी प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा उस समय हो गया जब बाजार से घर लौट रही आंगनबाड़ी सेविका का ऑटो अचानक पलट गया। हादसे में सेविका गंभीर रूप से घायल हो गईं। […]

बारडीह पारिश में श्रद्धा और उल्लास से गूंजा संत मोनिका पर्व: माताओं के आदर्श जीवन पर फादर ने डाला प्रकाश

#गुमला #संतमोनिका : धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक उत्साह के साथ संत मोनिका का पर्व धूमधाम से मनाया गया जारी प्रखंड के बारडीह पारिश में रविवार को संत मोनिका का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही पारिश परिसर में भक्तों का जमावड़ा लगा रहा, जहां विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन […]

गुमला में अंचल दिवस पर 137 आवेदनों का निस्तारण और परिसंपत्ति वितरण से लोगों को मिली राहत

#गुमला #अंचलदिवस : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में अंचल दिवस का सफल आयोजन हुआ जहां जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और परिसंपत्ति वितरण किया गया आज गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड मुख्यालय में आयोजित अंचल दिवस कार्यक्रम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुलझाने में बड़ी भूमिका निभाई। उपायुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित […]

जारी थाना चौकीदारिन धंसोनी देवी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

#गुमला #शोकसमाचार : लंबे समय से सेवाओं में योगदान देने वाली चौकीदारिन का निधन, थाना परिवार और ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि जारी थाना क्षेत्र में शनिवार को दुखद माहौल देखने को मिला, जब चौकीदारिन धंसोनी देवी (पत्नी स्व. सुखराम चिक बड़ाइक, निवासी जारी) का अचानक बीमारी के कारण निधन हो गया। वे कुछ दिनों से […]

गुमला जिले में मासिक थाना दिवस का आयोजन: 86 शिकायतों में से 38 का मौके पर हुआ निष्पादन

#गुमला #थानादिवस : ग्रामीण विवादों का त्वरित समाधान, उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल गुमला। जिले में कल दिनांक 26 अगस्त 2025 को सभी थाना क्षेत्रों में मासिक थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर किया गया, जिसमें थाना प्रभारी, अंचल अधिकारी, राजस्वकर्मी और अन्य विभागीय […]

कटकाही के पास सड़क हादसा: बैल की छलांग से बाइक दुर्घटनाग्रस्त, तीन युवक घायल बैल का टूटा पैर

#कटकाही #सड़कदुर्घटना : नवागई डैम घूमकर लौट रहे तीन युवक दुर्घटना में घायल, एक की हालत गंभीर कटकाही के पास रविवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क पर जा रहे एक जोड़े बैलों ने अचानक तेज रफ्तार बाइक पर छलांग लगा दी। इस अनियंत्रित घटना में बाइक सवार तीन युवक बुरी तरह […]

जरमाना पारिश में संत मोनिका पर्व आस्था और सांस्कृतिक रंगों के संग सम्पन्न

#जारी #धार्मिकपर्व : संत मोनिका के पर्व पर मिस्सा अनुष्ठान, आध्यात्मिक संदेश और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा जारी प्रखंड के जरमाना पारिश में रविवार को संत मोनिका का पर्व बड़े ही भव्य और अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुआ। सुबह मिस्सा अनुष्ठान से शुरू हुए इस आयोजन का मुख्य अधिष्ठान फादर निरंजन एक्का ने […]

हर बारिश की यही कहानी: गुमला के जारी प्रखंड में बारिश से ठप हुई बिजली आपूर्ति

#गुमला #बिजलीसंकट : ग्रामीण परेशान, हर बारिश में दोहराई जाती है समस्या गुमला जिले के जारी प्रखंड में लगातार 12 घंटे से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। शनिवार की सुबह से हो रही तेज बारिश के बीच पोल गिरने और पेड़ों के तारों पर गिर जाने से पूरे इलाके की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो […]

गोविंदपुर में चला वाहन जांच अभियान: 64 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया

#गुमला #वाहनजांच : बिना कागजात पकड़े गए वाहन, परिवहन विभाग की सख्ती जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में गुरुवार को गोविंदपुर थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मालवाहक ट्रक, पिकअप और अन्य वाहनों के कागजातों की बारीकी से जांच की गई। जिन वाहनों के पास बीमा, […]

संत मारिया उच्च विद्यालय बारडीह खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड का शुभारंभ

#गुमला #खेल : ग्रामीण बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए खेलो झारखंड की शुरुआत गुमला। जारी प्रखंड अंतर्गत संत मारिया उच्च विद्यालय बारडीह खेल मैदान में आज प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि मेराल पंचायत की मुखिया चाजरेण मिंज, बीपीएम सरफराज अंसारी […]

संत पियुस जनता उच्च विद्यालय भीखमपुर में विद्यालय दिवस का भव्य आयोजन

#गुमला #विद्यालयदिवस : छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह से गूंजा परिसर भीखमपुर (जारी, गुमला)। संत पियुस जनता उच्च विद्यालय भीखमपुर में आज विद्यालय दिवस का भव्य आयोजन हुआ। विद्यालय परिसर के हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएँ, शिक्षकगण, अभिभावक और ग्रामीणजन मौजूद रहे। प्रार्थना गीत से शुरुआत कार्यक्रम […]

🔔

Notification Preferences

error: