- Health
खबरें सदर अस्पताल से
करंट की चपेट में आने से बच्चा घायल मेराल थाना क्षेत्र के पेसका गांव निवासी विनय प्रजापति का पुत्र रोहित कुमार प्रजापति 8 वर्ष करंट की चपेट में आने घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह घर के पास खेल रहा था। जहां अर्थिंग लगा हुआ था। उसी दौरान अर्थिंग के तार की चपेट ने आ गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर…
आगे पढ़िए » - Health
सदर अस्पताल में डॉक्टरों की गैर-हाजिरी, इलाज के अभाव में मरीज की मौत से ग्रामीणों में आक्रोश
गढ़वा: गढ़वा सदर अस्पताल में इमर्जेंसी ड्यूटी से डॉक्टरों के गायब रहने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कई मरीजों को उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार सुबह एक ऐसी ही घटना सामने आई जब ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर के न होने से एक वृद्ध मरीज की इलाज के अभाव में मौत हो गई। यह घटना अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। चैम्बर से डॉक्टर नदारद जानकारी के अनुसार, मेराल थाना क्षेत्र के…
आगे पढ़िए » - Garhwa
सांप काटने से महिला घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गढ़वा: मेराल थाना क्षेत्र के माधुरी गांव की निवासी सुनीता देवी (30 वर्ष), जो सुरेंदर साव की पत्नी हैं, सांप काटने से घायल हो गई हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के संबंध में बताया गया कि छठ के त्योहार के अवसर पर सुनीता देवी अपने मायके, रामपुर, गई थीं। वहां, घर की बकरियों को चराने के दौरान अचानक सांप ने उन्हें…
आगे पढ़िए » - Garhwa
पानी में डूबने से 10 वर्षीय बच्ची घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गढ़वा: गढ़वा थाना क्षेत्र के अन्नराज नवाडीह गांव में एक 10 वर्षीय बच्ची, गुलाबश खातून, नहाने के दौरान पानी में डूबने से घायल हो गई। घायल बच्ची को तुरंत इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, गुलाबश खातून अपने गांव की अन्य 4-5 बच्चियों के साथ घर के पास स्थित एक नदी में नहाने गई थी। इस दौरान नदी में तेज बहाव और गहरे गड्ढे में फंसने के कारण गुलाबश अचानक पानी में…
आगे पढ़िए » - Politics
झामुमो के साथ चल पड़ा गढ़वा: भाजपा और आजसू के पदाधिकारियों सहित 200 युवाओं ने थामा झामुमो का दामन
गढ़वा: झारखंड में चुनावी माहौल के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का जनाधार गढ़वा में लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। शुक्रवार को आजसू पार्टी के गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष दीनदयाल पासवान और भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रतन रोनित केशरी समेत 200 से अधिक युवाओं ने झामुमो का दामन थाम लिया। सभी ने मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर जाकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की, जहां मंत्री ठाकुर ने माला पहनाकर और पार्टी का पट्टा देकर उनका…
आगे पढ़िए » - Politics
मंत्री मिथिलेश को मिल रहा जनता का भारी समर्थन
दूसरे दलों को छोड़कर दो हजार से अधिक लोगों ने थामा झामुमो का दामन गढ़वा: गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विधायक और झारखंड सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर को जनता का लगातार समर्थन प्राप्त हो रहा है। प्रतिदिन विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़कर बड़ी संख्या में लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) में शामिल हो रहे हैं। पिछले दो दिनों में ही दो हजार से अधिक लोगों ने मंत्री श्री…
आगे पढ़िए » - आस्था
उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देकर छठ मइया से मांगी मन्नतें, भक्तों में बांटा गया प्रसाद
गढ़वा: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पण के साथ शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। सूरज की पहली किरण के साथ ही छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर मन्नतें मांगी। अहले सुबह से ही छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सूर्य की आराधना से गूंज उठे घाट व्रती महिलाएं और श्रद्धालु सूर्योदय से काफी पहले ही जलाशयों और नदियों के किनारे स्थित छठ…
आगे पढ़िए » - Crime
छठ पूजा पर कोयल नदी में बड़ा हादसा: एक बच्चे की डूबने से मौत, तीन अब भी लापता
गढ़वा मझिआंव, झारखंड: छठ पर्व के अवसर पर हुए एक दर्दनाक हादसे में मझिआंव थाना क्षेत्र के कोयल नदी में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई। जिसमें तीन अन्य बच्चे का शव अब भी लापता हैं। यह हृदयविदारक घटना उस समय हुई जब ये बच्चे गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे स्नान के लिए कोयल नदी में उतरे थे। इस घटना ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है। मृतक बच्चों की पहचान इस हादसे में…
आगे पढ़िए » - आस्था
छठ पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी का विशेष सफाई अभियान
गढ़वा: छठ पूजा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी ने एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया। इस अभियान में समिति के कई सदस्यों ने भाग लिया और पूरे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने का कार्य किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य छठ पूजा के दौरान घाटों और रास्तों को स्वच्छ और सुविधाजनक बनाना था, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के पवित्र त्योहार को मना सकें। अभियान…
आगे पढ़िए » - Politics
बरडीहा में विशाल जनसभा: ब्रह्मदेव प्रसाद ने किया विकास का संकल्प और जनसहयोग का आह्वान!
बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बरडीहा में एक भव्य जनसभा का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बस्तियों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सभा में पहुंचे लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जहां युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी अपनी समस्याओं के समाधान की आस में पहुंचे थे। जनसभा में संबोधन के दौरान ब्रह्मदेव प्रसाद ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है,…
आगे पढ़िए »