गढ़वा: नारायणपुर फोरलाइन पर टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर, एक गंभीर घायल
गढ़वा: नारायणपुर फोरलाइन के पास टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के महुलिया गांव निवासी स्वर्गीय श्याम लाल पासवान के पुत्र रंजीत कुमार पासवान के रूप में हुई। घटना के बाद घायल को तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। […]
