News dekho specials
CrimePalamau

बड़ा खुलासा: अंधविश्वास से जुड़ी स्वास्थ्य सहिया हत्या मामला: देवर और तांत्रिक गिरफ्तार

पलामू: तरहसी थाना क्षेत्र की स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस जघन्य अपराध के पीछे अंधविश्वास को कारण बताते हुए पुलिस ने अंजू देवी के पड़ोस के देवर चंदन कुमार (21) और महिला तांत्रिक मालती देवी (60) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, चंदन कुमार अपनी मां और पिता की बीमारियों और गांव में मवेशियों की रहस्यमयी मौतों से परेशान था। महिला तांत्रिक मालती देवी ने अंधविश्वास फैलाते हुए इन घटनाओं का दोष स्वास्थ्य सहिया अंजू देवी पर मढ़ दिया। इसी के आधार पर चंदन ने अंजू की हत्या की योजना बनाई।

हत्या की पूरी कहानी

24 नवंबर की रात चंदन ने सिरदर्द की दवा के बहाने अंजू देवी के घर जाकर मौका देखकर उसका गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। लेकिन तभी अंजू की गोतनी मौके पर पहुंच गई। पकड़े जाने के डर से चंदन ने पनसुल से अंजू का गला काट दिया और फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई और खुलासा

हत्या के बाद पुलिस ने चंदन कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि चंदन ने स्नीफर डॉग से बचने के लिए गूगल पर सर्च किया था। चंदन की निशानदेही पर पुलिस ने तांत्रिक मालती देवी को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

  1. चंदन कुमार (21), पिता- श्याम बिहारी महतो, ग्राम-पारपाइन, थाना-तरहसी।
  2. मालती देवी (60), पति- रामकृत भुईंया, ग्राम-बागला, थाना-तरहसी।

पहले से डरा हुआ था गांव

इस घटना ने पूरे गांव को पहले ही दहशत में डाल दिया था। ग्रामीण अंधविश्वास से जुड़े इस हत्याकांड से अब भी स्तब्ध हैं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: