बड़ी खबर: रघुबर दास का इस्तीफा मंजूर: बीजेपी में वापसी की है तैयारी??

बड़ी खबर: रघुबर दास का इस्तीफा मंजूर: बीजेपी में वापसी की है तैयारी??

author News देखो Team
1 Views

गिरिडीह: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास एक बार फिर बीजेपी में शामिल होंगे। उन्होंने ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे के बाद मिजोरम के गवर्नर हरी बाबू कांभांपती को ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है।

घटनाक्रम के प्रमुख बिंदु:

  • रघुबर दास का ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा मंजूर किया गया।
  • रघुबर दास एक बार फिर बीजेपी में शामिल होने की तैयारी में।
  • रघुबर दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
  • रघुबर दास 5 बार जमशेदपुर ईस्ट से विधायक रह चुके हैं।
  • 2024 विधानसभा चुनाव में उनकी बहू पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर ईस्ट सीट से जीत दर्ज की।

पिछले साल बनाए गए थे ओडिशा के गवर्नर

रघुबर दास को 18 अक्टूबर 2023 को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उन्हें 31 अक्टूबर 2023 को शपथ ग्रहण समारोह में ओडिशा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश माननीय डॉ. न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी द्वारा शपथ दिलाई गई थी।

बीजेपी के संस्थापक सदस्य

रघुबर दास बीजेपी के फाउंडर मेंबर रहे हैं। उन्होंने 1977 में जनता पार्टी में शामिल होने के बाद, 1980 में बीजेपी की सदस्यता ली थी। वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।

कभी नहीं हारा चुनाव

रघुबर दास आरएसएस के पूर्व पदाधिकारी और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने 1995 से जमशेदपुर ईस्ट विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया और कभी भी चुनाव नहीं हारा।

हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं!!

‘News देखो’ पर हर महत्वपूर्ण खबर के लिए जुड़े रहें।

प्रमुख बिंदु:

  • रघुबर दास का इस्तीफा मंजूर, बीजेपी में वापसी की तैयारी।
  • 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे रघुबर दास।
  • रघुबर दास की बहू पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर ईस्ट सीट से जीत दर्ज की।
  • रघुबर दास बीजेपी के फाउंडर मेंबर और कभी नहीं हारे चुनाव।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: