News dekho specials
Crime

बालू लदा ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जप्त, माफियाओं में हड़कंप

चिनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चपकली मोड़ से एक हरे रंग का जॉनडियर ट्रैक्टर जप्त कर लिया। हालांकि, ट्रैक्टर चालक पुलिस के पहुंचते ही भागने में सफल रहा। जप्त ट्रैक्टर की पहचान डंडई थाना क्षेत्र के पचौर गांव निवासी रामप्रवेश ठाकुर (पिता स्वर्गीय केशवर ठाकुर) के रूप में हुई है। जप्त ट्रैक्टर को चिनिया थाना परिसर में लाकर खड़ा कर दिया गया है, और मामले की अग्रिम जांच शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। जिला खनन पदाधिकारी को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है, ताकि बालू माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें। अमित कुमार ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बढ़ने नहीं दिया जाएगा, और अवैध कारोबारियों को जल्द सचेत हो जाना चाहिए।

चिनिया पुलिस की इस कार्रवाई से बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। इस अभियान के दौरान थाना प्रभारी अमित कुमार के साथ एएसआई कृष्णा साह और अन्य पुलिस बल के जवान भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस का कहना है कि इस तरह की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी ताकि अवैध बालू कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

News dekho specials

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: