बरवाडीह में बालू माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, CO ने दी सख्त चेतावनी

बरवाडीह में बालू माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, CO ने दी सख्त चेतावनी

author News देखो Team
41 Views

#बरवाडीह_समाचार #CO_मनोजकुमार — छेचानी बालू घाट पर अवैध परिवहन पर CO और पुलिस की दबिश

  • CO मनोज कुमार ने छेचानी बालू घाट पर किया निरीक्षण
  • सतबरवा की ओर बिना चालान जा रहे ट्रैक्टरों की मिली सूचना
  • CO और पुलिस को देखकर मौके से भाग निकले ट्रैक्टर चालक
  • सभी ट्रैक्टर सतबरवा थाना क्षेत्र के बताए जा रहे
  • CO ने कहा- अब होगी कड़ी कार्रवाई, नहीं बख्शे जाएंगे माफिया

छेचानी बालू घाट से अवैध बालू का खेल

बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के बेतला पंचायत अंतर्गत छेचानी बालू घाट पर शुक्रवार को बरवाडीह के अंचलाधिकारी (CO) मनोज कुमार और पुलिस टीम ने अवैध बालू परिवहन को लेकर निरीक्षण अभियान चलाया। जानकारी मिली थी कि बालू माफिया बिना चालान के बालू को सतबरवा (पलामू) की ओर ले जा रहे हैं।

मौके से फरार हुए ट्रैक्टर चालक

जैसे ही CO और पुलिस टीम घाट पर पहुंची, वहां बालू लदे कई ट्रैक्टर खड़े मिले। लेकिन टीम को देखकर सभी ट्रैक्टर मालिक और चालक मौके से भाग निकले। बाद में जांच में पता चला कि ये सभी ट्रैक्टर सतबरवा थाना क्षेत्र के हैं।

CO की सख्त चेतावनी

“छेचानी घाट से बालू का अवैध उत्खनन और बिना चलान के परिवहन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन ट्रैक्टर मालिकों की पहचान होगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
– CO मनोज कुमार

उन्होंने कहा कि बरवाडीह प्रशासन बालू माफियाओं पर शिकंजा कसने के लिए लगातार सक्रिय है और जल्द ही फिर से घाट पर विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा

न्यूज़ देखो: प्रशासनिक कार्रवाई से लोगों में बढ़ा भरोसा

‘न्यूज़ देखो’ प्रशासन की इस तत्परता की सराहना करता है और आम जनता से अपील करता है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। आपकी सतर्कता ही समाज को सुरक्षित और संसाधनों को संरक्षित रखती है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: