बेंगाबाद: आठ लाख की 119 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

बेंगाबाद: आठ लाख की 119 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

author Surendra Verma
1 Views
  • स्थान: गिरिडीह जिले का बेंगाबाद इलाका।
  • बरामदगी: 8 लाख की कीमत की 119 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब।
  • वाहन: बोलेरो पिकअप वैन (BR01GL-6194)।
  • गिरफ्तार: राजा शर्मा और विकास कुमार।
  • धारा: IPC की धारा 274, 275, 317(2)/2(5) और उत्पाद अधिनियम 47ए।

शराब की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

बेंगाबाद पुलिस ने सोमवार को अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी। बोलेरो पिकअप वैन में 119 पेटी (3096 बोतल) अंग्रेजी शराब धान के बोरे में छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी। गुप्त सूचना पर गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

जांच अभियान और गिरफ्तारी

बेंगाबाद टॉल प्लाजा के पास पुलिस ने सफेद बोलेरो वैन (BR01GL-6194) को रोका। वैन चालक राजा शर्मा (सिरसिया निवासी) और उपचालक विकास कुमार (बोडो निवासी) को गिरफ्तार किया गया। दोनों ने बताया कि शराब को पटना ले जाकर बेचने की योजना थी।

कानूनी कार्रवाई

मामले में बेंगाबाद कांड संख्या 11/25 दर्ज की गई है। आरोपियों पर धारा 274/275/317(2)/2(5) भारतीय न्याय संहिता और 47ए उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम की भागीदारी

छापेमारी में एसडीपीओ जितवाहन उरांव, पुनि ममता कुमारी, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, पुअनि विभूति देव, विजय मंडल, अशोक कुमार, हवलदार प्रमोद दास, और आरक्षी अनुज कुमार समेत पुलिस बल शामिल था।

गिरिडीह की ताजा खबरों और बड़ी कार्रवाइयों से जुड़े रहने के लिए ‘न्यूज़ देखो’ पर बने रहें। हम आपको हर खबर से अवगत कराते रहेंगे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

डुमरी, गिरिडीह

🔔

Notification Preferences

error: