भागलपुर में तांत्रिक की हत्या: छेड़खानी के बाद महिला ने आत्मरक्षा में ली जान

भागलपुर में तांत्रिक की हत्या: छेड़खानी के बाद महिला ने आत्मरक्षा में ली जान

author News देखो Team
15 Views

हाइलाइट्स:

  • छेड़खानी करने पर महिला ने तांत्रिक की हत्या की।
  • महिला ने खुद को बचाने के लिए तांत्रिक का मुंह दबाया।
  • पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार किया, अन्य दो निर्दोष निकले।

भागलपुर: महिला ने आत्मरक्षा में ली तांत्रिक की जान

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के चौखंण्डी गांव में एक तांत्रिक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि तांत्रिक मणि मंडल ने तंत्र विद्या के नाम पर उसके साथ छेड़खानी करने की कोशिश की। जब वह नहीं माना तो महिला ने अपनी सुरक्षा के लिए तांत्रिक का चेहरा चादर से ढंक दिया, जिससे दम घुटने के कारण उसकी मौत हो गई।

घटना 24 फरवरी की है, लेकिन महिला ने लोक लाज के डर से किसी को कुछ नहीं बताया। पुलिस ने 3 मार्च को महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

तांत्रिक के कान और नाक से निकला खून

तांत्रिक के घर न पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। इस दौरान मणि मंडल की लाश बरामद हुई, जहां से अरवा चावल, अगरबत्ती, सलाई और बर्तन भी मिले। पुलिस जांच में सामने आया कि मरने से पहले तांत्रिक ने उल्टी की थी और उसके कान और नाक से खून निकल रहा था

हत्या में अन्य दो निर्दोष, महिला अकेली थी आरोपी

मृतक के बेटे पवन कुमार ने महिला समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए 25 फरवरी को FIR दर्ज कराई थी। लेकिन जांच के दौरान हत्या की जिम्मेदारी केवल महिला पर आई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि हत्या में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता नहीं पाई गई

‘न्यूज़ देखो’ की नजर हर खबर पर

क्या छेड़खानी के ऐसे मामलों में महिलाओं की आत्मरक्षा को न्याय मिलेगा?
क्या तंत्र-मंत्र के नाम पर हो रही धोखाधड़ी पर प्रशासन सख्ती दिखाएगा?

हर खबर पर रहेगी हमारी नजर! जुड़े रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: