भवनाथपुर में पावर प्लांट लगाने का वादा: अनंत प्रताप देव की नामांकन रैली में बोले सीएम हेमंत सोरेन

भवनाथपुर में पावर प्लांट लगाने का वादा: अनंत प्रताप देव की नामांकन रैली में बोले सीएम हेमंत सोरेन

author News देखो Team
31 Views

भवनाथपुर विधानसभा चुनाव: श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) में झामुमो प्रत्याशी और पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा की नामांकन रैली के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणाएं कीं। गोसाईं बाग मैदान में आयोजित इस रैली में मुख्यमंत्री ने कहा कि भवनाथपुर क्षेत्र में पावर प्लांट लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अपने पहले कार्यकाल में पावर प्लांट की आधारशिला रखी थी, लेकिन कुछ समस्याओं के कारण प्लांट बन नहीं पाया। अब, दोबारा सत्ता में आने पर इस परियोजना को पूरा किया जाएगा।

बीजेपी पर तीखा हमला

झारखंड में चुनावी माहौल गर्म है, और इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल धर्म के नाम पर सत्ता प्राप्त करने का प्रयास कर रही है और लोगों को गुमराह कर रही है। सोरेन ने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों से फॉर्म भरवाकर उन्हें ठगने का काम कर रही है, और यह फॉर्म केवल आरएसएस के लोगों का भरा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने झारखंड के गरीबों को आवास योजनाओं से वंचित किया, जबकि चुनावी राज्यों में इसका फायदा दिया गया।

ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका

मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष चुनाव को लेकर भी संदेह जताते हुए कहा कि भाजपा वोटों की हेराफेरी कर सकती है। उन्होंने ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका व्यक्त की और कहा कि भाजपा वोट बढ़ाने या घटाने का प्रयास कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के उम्मीदवार अनंत प्रताप देव के समर्थन में लोगों से अपील की और कहा कि यहां की जनता इस बार भी भाजपा को सबक सिखाएगी।

रैली में अनंत प्रताप देव, पूर्व विधायक राज राजेंद्र प्रताप देव, ताहिर अंसारी, सोगरा बेगम और कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: