बिग ब्रेकिंग: गढ़वा में रंगदारी के विवाद में जानलेवा हमला, दुकानदार गंभीर हालत में रिम्स रेफर

बिग ब्रेकिंग: गढ़वा में रंगदारी के विवाद में जानलेवा हमला, दुकानदार गंभीर हालत में रिम्स रेफर

author News देखो Team
1 Views
#गढ़वा #CrimeNews : रंगदारी न देने पर कांडी में व्यापारी पर चाकू से हमला
  • कांडी थाना क्षेत्र के गाड़ा गांव में घटना।
  • रंगदारी मांगने आया अभिषेक दुबे ने चाकू से हमला किया।
  • घायल दुकानदार देवेन्द्र ठाकुर की हालत गंभीर।
  • रिम्स रांची में कराया जा रहा इलाज।

गढ़वा: जिले के कांडी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। शनिवार की रात गाड़ा निवासी 40 वर्षीय देवेन्द्र ठाकुर पर चाकू से हमला किया गया। बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब देवेन्द्र अपनी किराना दुकान पर मौजूद थे

रंगदारी मांगने से शुरू हुआ विवाद

परिजनों के मुताबिक, अभिषेक दुबे उर्फ बाबू दुबे अक्सर देवेन्द्र से रंगदारी की मांग करता था। शनिवार को भी वह दुकान पहुंचा और जब देवेन्द्र ने रंगदारी देने से इंकार किया, तो अभिषेक ने गुस्से में चाकू से वार कर दिया

गंभीर हालत में रिम्स रेफर

हमले के बाद परिजनों ने घायल को पहले एमएमसीएच पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रिम्स रांची रेफर कर दिया। फिलहाल देवेन्द्र की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

न्यूज़ देखो: कानून और सुरक्षा पर बड़ा सवाल

यह घटना एक बार फिर बताती है कि रंगदारी का आतंक ग्रामीण इलाकों तक फैला है। आम लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

सजग रहें और अपनी राय साझा करें

आप इस घटना पर क्या सोचते हैं? कमेंट कर बताएं, खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करें और अपराध के खिलाफ जागरूकता फैलाएं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 2 / 5. कुल वोट: 3

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: