News dekho specials
Politics

Big Breaking: राजद की प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द, मुख्यमंत्री आवास से बुलावा: तेजस्वी यादव और मनोज झा करेंगे सीट शेयरिंग पर अंतिम बातचीत

  •  तेजस्वी यादव और मनोज झा करेंगे सीट शेयरिंग को लेकर अंतिम और फाइनल दौर की बातचीत
  • सीट शेयरिंग पर बनी बात, राजद को दिया गया 7 से 8 सीट 

Ranchi: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की आज घोषित प्रेस कॉन्फ्रेंस अचानक रद्द कर दी गई। पहले सुबह 11 बजे निर्धारित प्रेस कॉन्फ्रेंस का समय बढ़ाकर 1:30 बजे कर दिया गया था, लेकिन फिर प्रदेश प्रवक्ता ने कार्यालय में आकर बताया कि किसी कारणवश प्रेस वार्ता कैंसिल कर दी गई है। यह भी कहा गया कि यदि भविष्य में प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी, तो उसकी सूचना दी जाएगी।

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास से राजद नेताओं को बुलावा आया है। तेजस्वी यादव और पार्टी के सांसद मनोज झा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के लिए सीएम हाउस जाएंगे, जहां सीट शेयरिंग पर अंतिम दौर की बातचीत होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गढ़वा से लौटने के बाद यह वार्ता संभावित है।

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के बीच सीट शेयरिंग को लेकर जो पेंच चल रहा था, वह अब सुलझ गया है। राजद को 7 से 8 सीटें देने पर सहमति बन गई है। हालांकि, मनिका सीट, जहां से मंत्री सत्यानंद भोक्ता चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, वह राजद के खाते में आई है या नहीं, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन इतना तय है कि राजद की नाराजगी अब दूर हो गई है, और पार्टी झारखंड में इंडिया गठबंधन के तहत ही चुनाव लड़ेगी।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: