बिहार चुनाव 2025: जीतनराम मांझी का बड़ा ऐलान, हम पार्टी लड़ेगी 30 से 40 सीटों पर चुनाव

#पटना #बिहार_विधानसभा_चुनाव — एनडीए में मची हलचल, मांझी ने सीटों और प्रत्याशी का किया एलान

सीट बंटवारे से पहले मांझी का एलान बढ़ा सकता है तनाव

बिहार में विधानसभा चुनाव भले ही कुछ महीने दूर हों, लेकिन सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
एनडीए गठबंधन की एकता के बीच अब हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) प्रमुख जीतनराम मांझी ने सीटों और प्रत्याशी का ऐलान कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी है
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि उनकी पार्टी 30 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

“हम पार्टी बिहार में मजबूती से चुनाव लड़ेगी। कसबा सीट पर हमारा दावा बरकरार है, और वहां से राजेन्द्र यादव ही उम्मीदवार होंगे।” — जीतनराम मांझी, हम प्रमुख

क्या मांझी का ये फैसला एनडीए के भीतर असहमति का संकेत?

गौर करने वाली बात यह है कि एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मांझी ने न सिर्फ सीटों की संख्या तय कर दी बल्कि प्रत्याशी का नाम भी घोषित कर दिया
इससे भाजपा और जदयू की चिंता बढ़ना स्वाभाविक है, क्योंकि यह गठबंधन धर्म के विपरीत माना जा सकता है
राजनीतिक जानकार इसे एनडीए में दबाव बनाने की रणनीति के रूप में भी देख रहे हैं।

कसबा से फिर मैदान में होंगे राजेन्द्र यादव

पूर्णिया के कसबा विधानसभा सीट से मांझी ने हम पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव को उम्मीदवार घोषित किया है।
वर्ष 2020 में भी राजेन्द्र यादव एनडीए प्रत्याशी थे, लेकिन इस बार हम पार्टी ने पहले ही दावा पेश कर भाजपा-जदयू के सामने स्थिति को चुनौतीपूर्ण बना दिया है

“हम पार्टी की तैयारी पूरे राज्य में चल रही है। जल्द ही अन्य प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी की जाएगी।” — हम पार्टी पदाधिकारी

न्यूज़ देखो : राजनीति की हर चाल पर पैनी नजर

न्यूज़ देखो बिहार की राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी समीकरणों पर सबसे तेज और भरोसेमंद रिपोर्टिंग करता है।
गठबंधन की राजनीति, सीट शेयरिंग और प्रत्याशियों की घोषणाओं की पल-पल की खबर आपको सबसे पहले मिलेगी।
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

अगर आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो, तो कृपया इसे शेयर करें और नीचे कमेंट में बताएं कि आप बिहार चुनाव 2025 में किस पार्टी को मजबूत देखते हैं।

Exit mobile version