बिरनी: खेत में बने डाढ़ी में गिरने से बच्चे की मौत, पूरे गांव में मातम

बिरनी: खेत में बने डाढ़ी में गिरने से बच्चे की मौत, पूरे गांव में मातम

author Surendra Verma
1 Views
  • गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के सलेयडीह गांव में हादसा
  • शौच के बाद पानी लेने गए आठ वर्षीय बच्चे की डाढ़ी में गिरकर मौत
  • परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित किया
  • भरकट्टा ओपी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की

कैसे हुआ हादसा?

गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के ग्राम सलेयडीह में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुकर रजक के पुत्र राहुल कुमार रजक के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, राहुल शाम तीन बजे शौच के लिए खेत की ओर गया था। शौच के बाद पानी लेने के लिए खेत में बने डाढ़ी (गड्ढे) के पास गया, जहां पैर फिसलने के कारण वह गहरे गड्ढे में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत दौड़े और राहुल को बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले गए। वहां डॉक्टर साकिब जमाल ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे गांव में मातम छा गया, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोगों ने भी इस घटना पर गहरा शोक जताया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही भरकट्टा ओपी के एसआई आनन्दी प्रसाद, चौकीदार शंकर तुरी और कार्तिक यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना की विस्तृत जांच जारी है।

न्यूज़ देखो – गिरिडीह में सुरक्षा और जनहित की खबरें

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर खुले जल स्रोतों और गड्ढों से सुरक्षा की आवश्यकता को उजागर किया है। गिरिडीह और आसपास की सभी महत्वपूर्ण खबरों के लिए न्यूज़ देखो के साथ जुड़े रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

डुमरी, गिरिडीह

🔔

Notification Preferences

error: