News dekho specials
GarhwaJharkhand

भाजपा दो मुंहा सांप, आगामी चुनाव में करें गो-गो: मंत्री मिथिलेश ठाकुर

चिनियां में एक हजार से अधिक लोगों ने भाजपा छोड़कर झामुमो का थामा हाथ

गढ़वा: झामुमो की चिनियां प्रखंड इकाई द्वारा रविवार को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और मिलन समारोह में गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद और युवा कार्य विभाग के मंत्री, श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा और अन्य राजनीतिक दलों को छोड़कर रवि प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में एक हजार से अधिक लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। मंत्री ठाकुर ने सभी नए सदस्यों को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर झामुमो में स्वागत किया।

सभा को संबोधित करते हुए मंत्री ठाकुर ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया और कहा, “भाजपा दो मुंहा सांप है, जो दोनों तरफ से डंसती है।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को रोकने के लिए अदालत में केस दर्ज कर रही है, जबकि दूसरी ओर गो-गो दीदी योजना के नाम पर राज्य की महिलाओं को धोखा दे रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को “गो-गो” कर बाहर कर दें।

मंत्री ठाकुर ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि जितना विकास उन्होंने इन तीन सालों में किया है, वह पिछले 30 वर्षों के कामों पर भारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन नेताओं को जनता ने 10 साल का मौका दिया, वे विधायक मद की राशि को चेक स्लीप पर ही खा गए। वहीं, जिन पिता-पुत्र को 30 सालों तक जनता ने अवसर दिया, आज वे “परिवर्तन रथ” चला रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता के बीच जाने में शर्म आनी चाहिए।

ठाकुर ने जनता को आगाह किया कि वोट ठगने वाले और उनके दलालों से सावधान रहें। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में जनता से रिकॉर्ड 50 हजार से अधिक मतों से जीताकर विधानसभा भेजने की अपील की और कहा कि अब झूठ की फैक्ट्री नहीं चलेगी।

News dekho specials

कार्यक्रम में अखिल भारतीय आदिवासी महासभा के जिलाध्यक्ष चैतु सिंह खरवार, जिपस बनारसी सिंह, फरीद खां सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, प्रखंड अध्यक्ष अरविंद यादव सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा
Back to top button
error: