झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी, कल्पना सोरेन, ने शनिवार को बीजेपी पर तीखा हमला करते हुए जनता से अपील की कि वे भाजपा के “झूठे वादों” में न आएं। डुमरी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता जनता को गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन लोगों को सतर्क रहना चाहिए।
