भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाकपा माले के मेराल और रंका प्रखंड के सचिवों समेत 500 लोग शामिल

भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाकपा माले के मेराल और रंका प्रखंड के सचिवों समेत 500 लोग शामिल

author Sonu Kumar
1 Views

गढ़वा। मंगलवार को भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में भाकपा माले के मेराल और रंका प्रखंड के सचिवों समेत 500 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी को भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी ने माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर माले के मेराल प्रखंड सचिव सोबरन मेहता, रंका प्रखंड सचिव शमीम अंसारी, दलित सेना के जिला सचिव अर्जुन पासवान समेत कई प्रमुख कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।

इस अवसर पर पूर्व सांसद घूरन राम ने भाजपा प्रत्याशी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सत्येंद्रनाथ तिवारी गरीबों की जमीन बचाने के लिए संघर्षरत हैं, जबकि उन्होंने गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर गरीबों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया। घूरन राम ने भाजपा को जनता के दुख-दर्द में हमेशा साथ खड़ा रहने वाली पार्टी बताया।

भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में आस्था जताते हुए सभी वर्गों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा को जनता के मान-सम्मान की रक्षा करने वाली पार्टी बताया और जनता से समर्थन की अपील की।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: