News dekho specials
Politics

भाजपा को बड़ा झटका: वरिष्ठ नेता धनंजय तिवारी समेत 500 से अधिक लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल

गढ़वा: जैसे-जैसे झारखंड विधानसभा चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है, राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। सोमवार को भाजपा को गढ़वा जिले में एक और बड़ा झटका लगा, जब भाजपा के वरिष्ठ नेता और करूआ कला पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य धनंजय तिवारी ने भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। तिवारी भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय के करीबी माने जाते हैं। उनके साथ ही गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से 500 से अधिक लोगों ने भी झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने किया स्वागत
सोमवार को गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के आवास पर सभी नए सदस्यों का स्वागत किया गया। मंत्री ठाकुर ने सभी को माला और पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस दौरान सभी समर्थकों ने आगामी विधानसभा चुनाव में मंत्री श्री ठाकुर को ऐतिहासिक मतों से जिताने का संकल्प लिया।

इन प्रमुख लोगों ने झामुमो का दामन थामा
इस समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख सदस्यों में गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से निशांत कुमार, राहुल जोशी, राजा सिंह, आशा देवी, सरिता देवी, मनीषा कुमारी, मेराल प्रखंड के तिसरटेटुका पंचायत से गिरजा देवी, पंचायत सचिव मरियम खातुन, अरिबा खातुन, कमला देवी, सोनी देवी, राजेश राम और बीरबंधा पंचायत के मुखिया अजय ठाकुर के पिता, गुरदी उरांव टोला से जुलेश उरांव, शैलेश उरांव, सबीता देवी, अनिता देवी शामिल हैं। साथ ही नीलांबर-पीतांबर पार्क फुटपाथ दुकानदार संघ के विकास कुमार गुप्ता, शुभम कुमार, सत्या कश्यप, महताब हाशमी, रंजीत कुमार, संग्रेह पंचायत के बिनुआडीह से दिलीप बिंद, सुरेंद्र बिंद, राहुल बिंद, सोहबरिया से महबूब अंसारी, मुस्तफा अंसारी, नवादा से राहुल शर्मा, मनीष कुमार सहित अन्य गाँवों से सैकड़ों महिला, पुरुष और युवा शामिल हुए।

मंत्री ठाकुर का भाजपा पर तीखा प्रहार
इस अवसर पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा, जो स्वयं को सबसे बड़ा लोकतांत्रिक दल बताती है, अब केवल जुमलेबाजी, फूट डालने की नीति और व्यक्तिवाद पर निर्भर है। उनके अनुसार, गढ़वा में किए गए विकास कार्य और राज्य में जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं के परिणामस्वरूप पूरा गढ़वा ही नहीं बल्कि पूरा झारखंड झामुमो और इंडिया गठबंधन मय हो चुका है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े नेता झामुमो में शामिल हो रहे हैं, जिससे पार्टी और मजबूत हो रही है।

धनंजय तिवारी ने बताई भाजपा छोड़ने की वजह
धनंजय तिवारी ने कहा कि भाजपा अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है, और बाहरी नेताओं के प्रभाव में पार्टी की दिशा बदल गई है, जिससे समर्पित कार्यकर्ताओं को घुटन महसूस हो रही है। उन्होंने मंत्री ठाकुर की विकास क्षमता को देखते हुए झामुमो में शामिल होने का निर्णय लिया।

समारोह में उपस्थित गणमान्य लोग
इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, चंदन जायसवाल, मनीष कमलापुरी, डॉ. यासीन अंसारी, डीपी सिंह, सुरेंद्रनाथ तिवारी, शंभू राम चंद्रवंशी, मदनी खान समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे।

झामुमो में इन वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने से पार्टी का गढ़वा और आसपास के क्षेत्रों में प्रभाव बढ़ने की उम्मीद है।

News dekho specials

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: