News dekho specials
Politics

भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार शाम को 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को सरायकेला से उम्मीदवार बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि चंपाई सोरेन ने अगस्त में भाजपा का दामन थामा था।

इसके साथ ही, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और अर्जुन मुंडा की पत्नियों को भी टिकट दिया गया है। मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से और अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा को पोटका से उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को धनवार से और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को जामताड़ा से टिकट मिला है।

उम्मीदवारों की सूची:

सिमडेगा: श्रद्धानंद बेसरा

कोलेबिरा: सुजान जोजो

मनिका: हरिकृष्णा सिंह

लातेहार: प्रकाश राम

पांकी: श्री कुशवाहा शशि भूषण मेहता

News dekho specials

डाल्टनगंज: आलोक कुमार चौरसिया

विश्रामपुर: रामचंद्र चंद्रवंशी

छतरपुर: पुष्पादेवी भुइयां

हुसैनाबाद: कमलेश कुमार सिंह

गढ़वा: सत्येंद्र नाथ तिवारी

भवनाथपुर: भानु प्रताप शाही

धनवार: बाबूलाल मरांडी

राजमहल: अनंत ओझा

बोरियो: लोबिन हेम्ब्रेम

लिटिपाड़ा: बाबूधन मुर्मू

महेश्वर: नवीनत हेम्ब्रेम

शिकारीपाड़ा: परितोष सोरेन

नाला: माधव चंद्र महतो

जामताड़ा: सीता सोरेन

दुमका: सुनील सोरेन

जारमुंडी: देवेंद्र कुंवर

मधुपुर: गंगा नारायण सिंह

सारठ: रणधीर कुमार सिंह

देवघर: नारायण दास

पोडैयाहाट: देवेंद्रनाथ सिंह

गोड्डा: अमित कुमार मंडल

महगामा: अशोक कुमार भगत

कोडरमा: नीरा यादव

बरकट्ठा: अमित कुमार यादव

बरही: मनोज यादव

बरकागांव: रोशन लाल चौधरी

हजारीबाग: प्रदीप प्रसाद

सिमरिया: उज्ज्वल दास

बगोदर: नागेंद्र महतो

जमुआ: मंजू देवी

गांडे: मुनिया देवी

गिरिडीह: निर्भय कुमार शाहाबादी

बरमो: रवींद्र पांडे

बोकारो: बिरंची नारायण

चंदनकियारी: अमर कुमार बाउरी

सिंदरी: तारा देवी

निरसा: अपर्णा सेनगुप्ता

धनबाद: राज सिन्हा

झरिया: रागिनी सिंह

बाघमारा: शत्रुघ्न महतो

बहरागोड़ा: दिनेशानंद गोस्वामी

घाटशिला: बाबूलाल सोरेन

पोटका: मारा मुंडा

जमशेदपुर पूर्वी: पूर्णिमा दास साहू

सरायकेला: चंपाई सोरेन

चाईबासा: गीता बलमुचू

मझगांव: बड़कुंवर गगराई

जगन्नाथपुर: गीता कोड़ा

चक्रधरपुर: शशिभूषण समद

खरसावां: सोनाराम बोदरा

तोरपा: कोचे मुंडा

खुंटी: नीलकंठ सिंह मुंडा

खिजरी: राम कुमार पाहन

रांची: सी पी सिंह

हटिया: नवीन जायसवाल

कांके: जीतू चरण राम

मंदार: सन्नी टोप्पो

सिसाई: अरुण उरांव

गुमला: सुदर्शन भगत

बिशुनपुर: समीर उरांव

पहली सूची की प्रमुख बातें:

  1. पहली सूची में 12 महिलाओं को टिकट दिया गया है।
  2. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा को जगन्नाथपुर से टिकट मिला है।
  3. चंपाई सोरेन को उनकी परंपरागत सीट सरायकेला से टिकट दिया गया है।
  4. चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उम्मीदवार बनाया गया है।
  5. जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व सीएम रघुवर दास की बहू को भी टिकट मिला है।

चुनाव की तारीखें:

झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को होगा। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक चलेगी, जबकि पर्चों की स्क्रूटनी 28 अक्टूबर को होगी। दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा, जिसके लिए 22 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी।

झारखंड विधानसभा में 81 सीटें हैं, जिनमें 44 अनारक्षित, 28 एसटी, और 9 एससी के लिए सुरक्षित हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में कुल 2.6 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.29 करोड़ महिलाएं और 1.31 करोड़ पुरुष शामिल हैं। इस चुनाव में 11.84 लाख युवा पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: