Breaking news: बंशीधर नगर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों की तलाश जारी

Breaking news: बंशीधर नगर में युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों की तलाश जारी

author Sonu Kumar
10 Views

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर में आज दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सोनपुरवा मोहल्ला निवासी सत्या पासवान उर्फ सतेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

मृतक के कमर से एक पिस्टल भी पुलिस ने बरामद किया है

घटना का विवरण:

सत्या पासवान अपने एक साथी के साथ गोसाई बाग मैदान के पास था, जब घात लगाए अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली मृतक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की प्रतिक्रिया:

घटना की सूचना पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की। प्रशासन के अनुसार यह पता लगाया जा रहा है कि मृतक वही सत्या पासवान है जो पहले कुख्यात अपराधी के तौर पर सक्रिय था या नहीं।

अपराधियों की खोजबीन:

पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

दिनदहाड़े हत्या की इस घटना ने क्षेत्र में भय का माहौल पैदा कर दिया है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: