News dekho specials
Giridih

चार वर्षीय मासूम की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, ग्रामीणों में आक्रोश

  • गिरिडीह के गावां में मासूम बच्ची की हत्या से सनसनी
  • पुलिस ने आरोपी को उसके घर से किया गिरफ्तार
  • गुस्साए ग्रामीणों ने गावां थाना का घेराव कर किया विरोध प्रदर्शन
  • प्रशासन ने निष्पक्ष जांच और कड़ी सजा का दिया आश्वासन

गिरफ्तारी के बाद भड़का जनाक्रोश

गावां, गिरिडीह: शनिवार को चार वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद गांव में आक्रोश फैल गया और सैकड़ों ग्रामीणों ने गावां थाना का घेराव कर कड़ी सजा की मांग की।

ग्रामीणों ने किया उग्र प्रदर्शन

गांव के महिलाएं और पुरुष हाथों में बच्ची की तस्वीरें लिए न्याय की गुहार लगा रहे थे। पिहरा से पटना चौक तक बस से यात्रा करने के बाद ग्रामीणों ने पटना से गावां थाना तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान नारेबाजी करते हुए लोगों ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की।

स्थिति नियंत्रण में करने के लिए तैनात की गई पुलिस

स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए थाना परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और आरोपी को सख्त सजा दिलाई जाएगी। लेकिन इसके बावजूद ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।

गिरिडीह जिले में मासूम बच्ची की हत्या से लोगों में गहरा आक्रोश है। प्रशासन की सख्त कार्रवाई को लेकर जनता की नजरें टिकी हुई हैं। न्याय और सुरक्षा से जुड़ी हर ताजा खबर के लिए जुड़े रहें ‘News देखो’ के साथ!

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Surendra Verma

डुमरी, गिरिडीह

Related News

Back to top button
error: