News dekho specials
Latehar

चेरो मिलन सह सम्मान समारोह की तैयारी अंतिम चरण में, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

बरवाडीह (लातेहार): बरवाडीह प्रखंड के मंगरा पंचायत अंतर्गत अमडिहा बजार टांड़ के खेल मैदान में आयोजित होने वाले एक दिवसीय चेरो मिलन सह सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार को चेरो महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष हुलास कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।

कार्यक्रम स्थल का जायजा

निरीक्षण के दौरान चेरो परिवार के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें विधायक प्रतिनिधि प्रेम कुमार सिंह उर्फ पिंटू, बेतला के पूर्व मुखिया संजय सिंह, बलराम सिंह, आशुतोष सिंह चेरो, भरदुल सिंह चेरो, दुखन सिंह चेरो, मनोज सिंह चेरो, संतोषी सिंह और संभू सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में मनिका विधानसभा क्षेत्र के झारखंड उत्कृष्ट विधायक रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि के तौर पर दुद्धी (यूपी) के पूर्व विधायक हरेराम सिंह चेरो और पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी गंगेश्वर सिंह चेरो शामिल होंगे।

कार्यक्रम की तैयारियां

चेरो प्रखंड कमिटी के सदस्यों ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की हर व्यवस्था को अंतिम रूप दिया। चेरो महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन चेरो समाज के लोगों के मिलन और सम्मान का प्रतीक है।

‘News देखो’ के साथ जुड़े रहें और ऐसे ही विशेष आयोजनों की विस्तृत जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: