आस्था

छठ घाट पर स्टूडेंट क्लब की सेवा, 39 साल से जारी है, इस वर्ष आकर्षित करेगा क्लब का दृश्य 

Join News देखो WhatsApp Channel

गढ़वा: शहर के दानरो नदी के छठ घाट पर स्टूडेंट क्लब पिछले 39 वर्षों से छठव्रतियों को सुविधा प्रदान करता आ रहा है। क्लब ने 1985 में पहली बार मेदिनीनगर से बैलगाड़ी के माध्यम से दो जनरेटर मंगाकर छठ घाट पर रौशनी की व्यवस्था की थी, क्योंकि उस समय गढ़वा में किराए का जनरेटर या पिकअप वाहन उपलब्ध नहीं था। छठव्रतियों को सुविधाएं प्रदान करने के इस प्रयास में करीब एक लाख रुपए खर्च किए गए थे।

स्टूडेंट क्लब के संरक्षक विनोद जायसवाल ने बताया कि क्लब वर्ष 1985 से छठव्रतियों को लगातार बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास कर रहा है। इस वर्ष भी चार साउंडलेस डीजी जनरेटर के माध्यम से छठ घाट और आसपास के मोहल्लों में रौशनी की जाएगी, जिसके लिए रांची से उपकरण मंगाए गए हैं। घाट पर विभिन्न तरह के अत्याधुनिक लाइट लगाए गए जायेंगे। साथ ही एलईडी बल्बों के माध्यम से रोशनी की जाएगी। साथ ही, सैकड़ों थालों का निर्माण किया गया है, जिन पर नंबर अंकित रहेगा ताकि छठव्रतियों को अपने थालों तक पहुँचने में आसानी हो।

क्लब द्वारा विभिन्न स्थानों पर दस तोरण द्वार लगाए गए हैं, और छठ घाट पर तीन तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं ताकि लोगों को घाट तक पहुँचने में कोई परेशानी न हो। सभी तोरण द्वारों को कोलकाता, लखनऊ सहित विभिन्न राज्यों के फूलों से सजाया जाएगा। वर्ष 2002 में छठ घाट पर स्थाई तोरण द्वार बनाया गया था और 16 नवंबर 2007 को स्थाई नियंत्रक मंच का उद्घाटन किया गया था, जिसका उद्घाटन पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने किया था। तब तक अस्थाई नियंत्रक मंच बनाया जाता था।

छठव्रतियों की सुविधा के लिए छठ घाट को समतल करने के लिए बालू डलवाया गया है और मजदूरों से एक-एक कंकड़ चुनवाए गए हैं ताकि व्रतियों को घाट पर जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। शहर के पुरानी बाजार, अग्रवाल मोहल्ला, बर्तन पट्टी, बलीसाह लेन, बतासा पट्टी, नमक पट्टी, बकरी बाजार, इंदिरा गांधी रोड, ठठेरा मोहल्ला और सब्जी बाजार में सफाई के साथ-साथ रोशनी का भी व्यापक इंतजाम किया गया है। इसके अलावा, अर्घ्य के लिए दूध, दातून, कंबल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

लाखो रुपये का खर्च अनुमानित

विनोद जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष छठ पूजा के आयोजन में रोशनी, सफाई, छठ घाट की सजावट, थाला निर्माण, तोरण द्वार, अर्घ्य के लिए दूध, दातून, कंबल और अन्य व्यवस्थाओं पर कुल मिलाकर लाखो रुपये खर्च किए जाएंगे।

दीपावली से पहले ही शुरू होती हैं तैयारियां..

दशहरा के बाद जैसे ही दीपावली का पर्व नजदीक आता है, स्टूडेंट क्लब के सदस्य दानरो नदी के छठ घाट की साफ-सफाई और सजावट में लग जाते हैं, जो छठ पर्व तक जारी रहती है। उनकी मेहनत से गढ़वा शहर में न केवल स्थानीय लोग बल्कि झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के छठव्रती भी छठ पूजा के लिए यहाँ आते हैं।

क्लब के सभी सदस्य निभा रहे अहम भूमिका…

 छठ पूजा की तैयारी में क्लब के अध्यक्ष अजय केसरी, उपाध्यक्ष अमित केसरी, सचिव मनोज कमलापुरी, कोषाध्यक्ष पवन कुमार, अरविंद पटवा, प्रमोद कमलापुरी, आशीष केशरी, अभिषेक जायसवाल, यशवंत कुमार, अंकित कुमार, आयूष मोदनवाल, विक्की कुमार, हर्ष कुमार, विमल कुमार, राजकुमार और संदेश कांस्यकार समेत कई अन्य सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

IMG-20250604-WA0023 (1)
IMG-20250723-WA0070
Engineer & Doctor Academy
IMG-20250610-WA0011
IMG-20250925-WA0154
1000264265
Radhika Netralay Garhwa
20250923_002035
आगे पढ़िए...

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें

Related News

Back to top button
error: