News dekho specials
Politics

चिंता मत कीजिए हेमंता को हम मिटाएंगे…. पप्पू

“चुनावी सभा में गरजे पप्पू यादव के बयान, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप”

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मेराल थाना क्षेत्र के पेस्का हाई स्कूल मैदान में एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया। इस सभा में झामुमो के वरिष्ठ नेता और पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड की जनता से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के समर्थन में वोट देने की अपील की और भाजपा की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए। उस दौरान पप्पू यादव ने भाजपा की नीतियों पर जमकर निशाना साधा पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि 1980 से उन्हें जनता की सेवा करने का मौका मिलता आ रहा है, और इस सेवा को वह आगे भी जारी रखना चाहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वादों को छलावा बताते हुए कहा कि दो करोड़ रोजगार देने का वादा सिर्फ एक चुनावी जुमला था। यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता का भरोसा तोड़ा है और विकास की दिशा में किए गए वादे अधूरे रह गए हैं। उन्होंने झारखंड के विकास में भाजपा की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड के निर्माण के समय झामुमो और अन्य क्षेत्रीय नेताओं ने अहम भूमिका निभाई, जबकि भाजपा ने सिर्फ सत्ता की राजनीति की। उन्होंने कहा कि जितना भाजपा की सरकार ने जनता को लुटा है। उतना हम जनता के बीच में बाटा है।

भाजपा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

भाजपा की सरकार ने जनता को लुटा है। उतना हम जनता के बीच में बाटा है….पप्पू

पप्पू यादव ने भाजपा पर झारखंड को लूटने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकारों ने झारखंड के संसाधनों का शोषण किया। उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा का भी जिक्र करते हुए कहा कि असम में जानवर, सुपारी और कोयले की तस्करी हो रही है, और प्रतिदिन 24 करोड़ रुपए की अवैध कमाई का जिक्र किया। पप्पू यादव ने भाजपा को अमीरों की पार्टी करार देते हुए कहा कि वह सिर्फ अदानी और अंबानी जैसे उद्योगपतियों के हित में काम करती है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव ने झामुमो की सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने सभी जातियों और धर्मों के लोगों को योजनाओं का लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान झारखंड सरकार ने मजदूरों की हर संभव मदद की और फंसे हुए लोगों को 13 ट्रेनों से वापस बुलाने का प्रबंध किया। पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार सहारा कंपनी के माध्यम से गरीबों का पैसा फंसा कर बैठी है, और झामुमो की सरकार सत्ता में आने पर इसे वापस कराने का प्रयास करेगी।

मिथिलेश कुमार ठाकुर का जनता से समर्थन का आह्वान

सभा में मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भी जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पप्पू यादव सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि आम जनता के सच्चे सेवक हैं। उन्होंने झारखंड को लूटने का आरोप लगाते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया और कहा कि जनता को अपने विकास के आधार पर वोट देना चाहिए। ठाकुर ने अपील की कि झारखंड को लूटने वालों से बचने और राज्य के विकास के लिए एकजुट होकर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो का समर्थन करें।

महत्वपूर्ण हस्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, पूर्व सांसद कामेश्वर बैठा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अब्दुल्ला हक, मेराल प्रमुख दीपमाला, महिला नेत्री अंजली गुप्ता, जवाहर पासवान, सुषमा मेहता, मेदनी खान और डॉ. यासीन अंसारी सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

News dekho specials

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: