News dekho specials
Latehar

लातेहार-पलामू-गढ़वा में अपराधियों का नेटवर्क ध्वस्त, गुप्त सूचना पर लूटकांड गिरोह का पर्दाफाश

#लातेहार #गिरफ्तारी_कार्रवाई – गोपनीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने बक्सा मोड़ से दबोचे शातिर अपराधी, लाखों की लूट व वाहनों की बरामदगी

  • बक्सा मोड़ के पास अपराधियों की गुप्त बैठक पर पुलिस ने की छापेमारी
  • छिपादोहर क्षेत्र की दो बड़ी लूट कांडों का हुआ खुलासा
  • 405000 रुपये नकद, एक Apple iPhone व 5 वाहन जब्त
  • 156 पेटी कोल्डड्रिंक व 31 पेटी पानी भी बरामद
  • गिरफ्तार पांच अपराधियों में गढ़वा, पलामू और लातेहार के युवक शामिल
  • गिरोह हथियार दिखाकर राहगीरों व व्यापारियों को लूटते थे

अपराधियों की गुप्त योजना नाकाम, बक्सा मोड़ पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

दिनांक 29 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक लातेहार को यह गुप्त सूचना मिली कि बक्सा मोड़ (छिपादोहर थाना क्षेत्र) में कुछ अपराधी बड़ी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी लातेहार के निर्देश पर बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भरत राम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए छिपादोहर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने बक्सा मोड़ पर छापेमारी की और पांच अपराधियों को मौके से दबोच लिया

गढ़वा, पलामू और लातेहार के युवक थे गिरोह के सदस्य

पकड़े गए अपराधियों की पहचान इस प्रकार की गई:

  1. हरिनंदन कुमार उर्फ गोलू (22 वर्ष) – निवासी गारु, लातेहार
  2. शुभम कुमार मेहता (20 वर्ष) – मूल निवासी चैनपुर, पलामू; वर्तमान पता – सुखबाना, गढ़वा
  3. धीरज कुमार सिंह (21 वर्ष) – मूल निवासी डंडई, गढ़वा; वर्तमान पता – अशोक बिहार, गढ़वा
  4. रोहित कुमार पटेल (20 वर्ष) – दुबे मरहटिया, गढ़वा
  5. आज़ाद अंसारी (23 वर्ष) – सिदेखुर्द, गढ़वा

पुलिस पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि वे हथियार के बल पर राहगीरों और व्यापारियों से लूट की योजना बनाते थे, और गढ़वा के एक स्थानीय व्यक्ति के इनपुट पर गिरोह काम करता था।

दो बड़ी लूटकांडों का खुलासा, सामान और वाहन जब्त

14 मई 2025 को छिपादोहर बाईपास रोड पर एक टाटा मैजिक वाहन से लदा कोल्डड्रिंक व पानी लूटा गया था। इसके अलावा 24 मई 2025 को एक महिला से 7 लाख रुपये की लूट की गई थी। दोनों घटनाएं इसी गिरोह द्वारा अंजाम दी गई थीं।

बरामद सामानों की सूची:

  • 405000 रुपये नकद
  • 1 Apple iPhone (कीमत लगभग ₹75000)
  • लूट में प्रयुक्त बोलेरो (CG13AB-7508), आर्टिगा (CG12BR-7989), अल्टो (JH10R-7055), टेम्पू (JH03AL-1455), यमाहा R15 (बिना नंबर प्लेट)
  • लूटा गया वाहन: टाटा मैजिक गोल्ड (छोटा हाथी) – अंकित ‘जय श्री राम’
  • 156 पेटी कोल्डड्रिंक एवं 31 पेटी पानी, जिसमें फ्रूटी, स्लाइस, स्प्राइट, ट्रेटा पंच, एक्वाफिना, स्टींग आदि शामिल हैं

पहले से दर्ज हैं दो केस, बन चुके हैं आदतन अपराधी

गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी केस दर्ज हैं:

  • छिपादोहर थाना कांड सं0-09/2025 (धारा 303(2) BNS), दिनांक: 16.05.2025
  • छिपादोहर थाना कांड सं0-10/2025 (धारा 309(4) BNS), दिनांक: 26.05.2025

छापेमारी दल में शामिल रहे ये अधिकारी

  • धीरज कुमार सिंह, थाना प्रभारी, छिपादोहर
  • रितेश कुमार राव, पु०अ०नि०
  • बिकाशेन्दु त्रिपाठी, पु०अ०नि०
  • राजेश कुमार, स०अ०नि०
  • इन्द्रजीत तिवारी, स०अ०नि०
  • मुकेश कुमार वर्मा, आ-322
  • IRB-04 सेट-137 सशस्त्र बल, छिपादोहर

न्यूज़ देखो : संगठित अपराध पर हमारी तेज नज़र

न्यूज़ देखो की टीम हर जिले से जुड़ी अपराध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखती है। चाहे वह गुप्त सूचना हो या पुलिस की कार्रवाई — हम आपके लिए लाते हैं सटीक, भरोसेमंद और तेज खबरें, जो आपके स्थानीय सुरक्षा से सीधे जुड़ी होती हैं।
हर खबर पर रहेगी हमारी नजर।

News dekho specials

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो कृपया इसे रेट करें और नीचे कमेंट में अपनी राय दें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Related News

Back to top button
error: