ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का डीसी ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का डीसी ने किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

author Saroj Verma
1 Views
#गिरिडीह #निर्वाचन #EVM

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव द्वारा बुधवार को गिरिडीह प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और तकनीकी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

Join WhatsApp
  • ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जांच
  • सीसीटीवी, कंट्रोल रूम व उपकरणों की स्थिति का जायजा
  • बीयू हॉल, जनरेटर रूम व अग्निशमन यंत्रों का निरीक्षण
  • तैनात सुरक्षा बलों को सतर्क रहने के निर्देश

उपायुक्त रामनिवास यादव ने निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम तथा अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता और रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने विद्युत व्यवस्था, जनरेटर रूम, बीयू हॉल, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और सुरक्षा बलों के लॉग बुक की भी जांच की।

सुरक्षा बलों को सख्त निर्देश

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने तैनात सशस्त्र सुरक्षा बलों को अपने दायित्वों के प्रति पूरी तरह सजग और सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ईवीएम–वीवीपैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी रंथू महतो, अग्निशमन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज़ देखो: चुनावी पारदर्शिता को लेकर प्रशासन सख्त

ईवीएम–वीवीपैट वेयरहाउस के नियमित निरीक्षण से यह स्पष्ट है कि जिला प्रशासन चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर और सतर्क है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

दुमका/देवघर

🔔

Notification Preferences

error: