News dekho specials
Garhwa

दीपावली की तैयारी में दर्दनाक हादसा: मिट्टी खोदते समय चाल धंसने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल एक की मौत

भवनाथपुर: केतार थाना क्षेत्र के दासीपुर गांव में दीपावली पर्व की तैयारी के दौरान एक दुखद हादसा हुआ, जब मिट्टी खोदते समय चाल धंसने से एक महिला की मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना तब हुई जब कोन्हर गांव की तीन महिलाएं – रंभा देवी (25 वर्ष, पति रूप नारायण साह), कमलौती देवी (पति मनोज साह), और सरिता देवी (पति जीतन साह) – अपने घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने दासीपुर गांव के मोटंगवा क्षेत्र में गई थीं। मिट्टी खोदते समय अचानक चाल धंसने से तीनों महिलाएं उसमें दब गईं।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों महिलाओं को मिट्टी से बाहर निकाला और निजी वाहन से इलाज के लिए उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उपस्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर कर दिया। वहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए तीनों महिलाओं को गढ़वा रेफर कर दिया गया। गढ़वा ले जाते समय रास्ते में 25 वर्षीय रंभा देवी की मौत हो गई, जबकि अन्य दो महिलाओं की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, महिलाएं दीपावली से पहले अपने घरों की पारंपरिक लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी इकट्ठा कर रही थीं, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है, और लोग इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए अधिक सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन ने घटना पर संज्ञान लेते हुए घायलों के परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: