धान ओसाने के पंखे की चपेट में आया किशोर, गंभीर रूप से घायल

धान ओसाने के पंखे की चपेट में आया किशोर, गंभीर रूप से घायल

author Sonu Kumar
1 Views
  • घटना विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सरांग गांव की।
  • 12 वर्षीय सुमंत कुमार हुआ गंभीर रूप से घायल।
  • सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज।

गढ़वा: विशुनपुरा थाना क्षेत्र के सरांग गांव में धान ओसाने के पंखे की चपेट में आकर 12 वर्षीय सुमंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर स्व. सुरेंद्र सिंह खरवार का पुत्र है। घटना सोमवार को हुई, और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।

मां ने बताया घटना का विवरण

घायल किशोर की मां ने बताया कि गांव के ही किसी व्यक्ति ने सुमंत को धान ओसाने के पंखे को चलाने के लिए बुलाया था। इस दौरान चलता हुआ पंखा उसकी चपेट में आ गया, जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं।

इलाज जारी

घायल सुमंत का गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है, लेकिन उपचार के बाद स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

खेती-किसानी के दौरान सुरक्षा उपायों को अपनाना बेहद जरूरी है, खासकर जब बच्चे आसपास हों। जुड़े रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ और पाएं हर जरूरी खबर का सही अपडेट।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: