दहेज प्रताड़ना या कर्ज का दबाव? गिरिडीह में महिला का शव फंदे से झूलता मिला

दहेज प्रताड़ना या कर्ज का दबाव? गिरिडीह में महिला का शव फंदे से झूलता मिला

author Surendra Verma
16 Views

गिरिडीह: तिसरी थाना क्षेत्र के गड़कुरा पंचायत के भूराई गांव में एक महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सुलेखा देवी के रूप में हुई है, जो अमरजीत शर्मा की पत्नी थी। घटना के बाद तिसरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

दहेज के लिए हत्या का आरोप

मृतका की मां सोनिया देवी ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप मृतका के पति अमरजीत शर्मा, सास सुमित्रा देवी, और अन्य ससुरालवालों पर लगाया है। उन्होंने तिसरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि 12 वर्ष पूर्व उनकी बेटी की शादी अमरजीत शर्मा से हुई थी। शादी के बाद से ही सुलेखा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

ससुराल पक्ष ने कर्ज को बताया कारण

मृतका की सास सुमित्रा देवी ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सुलेखा ने लोन लिया था, और फाइनेंस कंपनी के एजेंट कर्ज वसूली के लिए घर आए थे। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। सुमित्रा देवी ने दावा किया कि घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थीं।

पंचायत का बयान

गड़कुरा पंचायत के मुखिया इब्राहिम अंसारी ने कहा कि महिला पर कर्ज का दबाव था, जिसके चलते यह घटना हुई। हालांकि उन्होंने भी कहा कि घटना का असली कारण पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। मृतका के परिवार का कहना है कि यह दहेज हत्या का मामला है, जबकि ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या करार दे रहा है।

‘News देखो’ की रिपोर्ट

इस घटना से जुड़े हर अपडेट के लिए ‘News देखो’ के साथ बने रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

डुमरी, गिरिडीह

🔔

Notification Preferences

error: