गढ़वा शहर के ऊंचरी स्थित तेतरिया ताड़ की भूमि का विवाद दो समुदायों के बीच विवाद रंग देने लगा है। उक्त मामले में मुस्लिम समाज के लोगो ने रविवार को कर्बला स्थित मैदान में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगो ने कहा कि श्मशान का भूमि ओर कर्बला की भूमि अलग अलग है। पिछले दिनों जिला प्रशासन की उपस्थिति में श्मशान घाट की भूमि का सीमांकन किया गया था। लेकिन बीच में कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा सीमांकन किया हुआ पीलर को तोड़ दिया गया। भविष्य ने किसी तरह का दोनों समुदायों के बीच विवाद न हो उसे देखते हुए पीलर के जगह कर ही स्पॉटिंग पीलर खड़ा किया जा रहा था। जिसे कुछ असामाजिक तत्व के द्वारा यह कहा कि भू माफिया के द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 457 प्लाट श्मशान घाट की है। ओर 15 एकड़ जमीन कर्बला ओर 3 एकड़ भूमि कब्रिस्तान का है। जो मुस्लिम समुदाय का है। जो वफ़ बोर्ड से रजिस्टर्ड है। मौके पर महफूज कुरैशी सिराज खान, फैयाज खान, नैन सिद्दीकी, नसीम खान, अब्दुल छोटा खालिक, शोएब खान आदि मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल थे।
श्मशान और कर्बला की ज़मीन पर तकरार: गढ़वा में दो समुदायों के बीच विवाद ने पकड़ा तूल
