गढ़वा में घरेलू हिंसा का मामला, शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीटकर किया घायल

गढ़वा में घरेलू हिंसा का मामला, शराब के नशे में पति ने पत्नी को पीटकर किया घायल

author Sonu Kumar
14 Views

#गढ़वा #महिलासुरक्षा – नशे की लत, बेरोजगारी और अविश्वास ने तोड़ा भरोसा, महिला अस्पताल में भर्ती

  • खजूरी गांव के पुरवारा टोला में घरेलू हिंसा की वारदात
  • पति दीपक उरांव ने पत्नी अनुपा तिर्की की की बेरहमी से पिटाई
  • शराब के नशे और शक के चलते हुआ हमला
  • महिला की हालत गंभीर, गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घरेलू हिंसा की दर्दनाक घटना

गढ़वा। थाना क्षेत्र के खजूरी गांव के पुरवारा टोला से एक दिल दहला देने वाला घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। दीपक उरांव नामक युवक ने अपनी पत्नी अनुपा तिर्की को बुरी तरह से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला ने सुनाई आपबीती

अस्पताल में भर्ती अनुपा तिर्की ने बताया कि उसका पति दीपक कोई काम नहीं करता है और दिनभर शराब के नशे में धुत रहता है। परिवार के पालन-पोषण के लिए उसे मजदूरी करनी पड़ती है

“रविवार को मैं किसी से फोन पर बात कर रही थी, इस पर मेरे पति ने मुझ पर शक किया और बिना कुछ सुने ही मुझे पीटने लगा। मैं बेहोश हो गई।”

पीड़िता के मुताबिक, उसका एक बच्चा है जिसकी जिम्मेदारी भी उसी पर है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया

न्यूज़ देखो : हर अत्याचार के खिलाफ आवाज़ जरूरी

न्यूज़ देखो का मानना है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
हर महिला को संविधानिक और सामाजिक संरक्षण मिलना चाहिए।
ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि नारी सशक्तिकरण सिर्फ नारे तक सीमित न रहे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

गढ़वा

🔔

Notification Preferences

error: