दुमका: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत, झामुमो स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

दुमका: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत, झामुमो स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

author Saroj Verma
19 Views
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे दुमका
  • सिदो-कान्हू हवाई अड्डे पर विधायक बसंत सोरेन ने किया स्वागत
  • जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
  • झामुमो स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

दुमका: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने झामुमो स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए दुमका पहुंचे। सिदो-कान्हू हवाई अड्डे पर दुमका विधायक बसंत सोरेन ने उनका भव्य स्वागत किया।

गार्ड ऑफ ऑनर की मिली सलामी

मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान प्रशासनिक और झामुमो के कई नेता मौजूद रहे।

परिवार से लिया आशीर्वाद

झामुमो स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित गुरुजी आवास में अपने पिता दिशोम गुरु और मां से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी उनके साथ रहीं।

News देखो से जुड़े रहें

झारखंड की राजनीति और ताजा अपडेट्स के लिए ‘News देखो’ से जुड़े रहें और विश्वसनीय खबरों से अपडेट रहें।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

दुमका/देवघर

🔔

Notification Preferences

error: