दुमका में दोहरे हत्याकांड से दहशत, इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे मां-बेटी का शव बरामद

दुमका में दोहरे हत्याकांड से दहशत, इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे मां-बेटी का शव बरामद

author Saroj Verma
46 Views
#दुमका #अपराध_मामला : वीर कुंवर सिंह चौक के पास मां-बेटी का शव मिलने से सनसनी फैली।

दुमका शहर के वीर कुंवर सिंह चौक स्थित इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे मां और बेटी का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्टया मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त और बच्ची के नाक से खून निकलने के निशान मिले हैं। नगर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पहचान और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Join WhatsApp
  • वीर कुंवर सिंह चौक, दुमका के पास मां-बेटी का शव बरामद।
  • प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी।
  • महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त, बच्ची के नाक से खून के निशान।
  • दुष्कर्म या प्रयास के दौरान वारदात की आशंका।
  • नगर थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू की।
  • नगर निकाय चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।

दुमका शहर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई जब वीर कुंवर सिंह चौक के समीप स्थित इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे एक महिला और उसकी नाबालिग बेटी का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका

घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त पाए गए, जिससे वारदात के पीछे किसी गंभीर अपराध की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वहीं बच्ची के नाक से खून निकलने के निशान भी मिले हैं

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

Written by

दुमका/देवघर

🔔

Notification Preferences

error: