News dekho specials
Garhwa

गलत सलाह से बचे: कपूर खाकर युवक बीमार, चल रहा इलाज

  • पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के सिगसिगी गांव की घटना।
  • 35 वर्षीय सूर्यदेव चौधरी ने अधिक मात्रा में कपूर खाया।
  • गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा इलाज।
  • डॉक्टरों ने बताया, स्थिति खतरे से बाहर।

गढ़वा : पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत सिगसिगी गांव निवासी सुखाड़ी चौधरी के पुत्र सूर्यदेव चौधरी (35 वर्ष) ने रविवार को अधिक मात्रा में कपूर खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गढ़वा सदर अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

स्वजनों ने बताया कि सूर्यदेव को बवासीर की समस्या है। किसी ने उसे सलाह दी थी कि केला और कपूर खाने से बवासीर ठीक हो सकता है। इस पर सूर्यदेव ने केला के साथ अधिक मात्रा में कपूर खा लिया।

कुछ ही देर बाद सूर्यदेव की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद स्वजनों ने तुरंत उसे गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि सूर्यदेव की स्थिति अब खतरे से बाहर है।

“गलत सलाह के कारण यह घटना घटी है। कपूर का सेवन स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है।” – चिकित्सक

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी समस्या के इलाज के लिए बिना चिकित्सीय सलाह के घरेलू उपाय अपनाने से बचें।

न्यूज़ देखो के साथ जुड़े रहें। गढ़वा और आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें ‘न्यूज़ देखो।’

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

News dekho specials

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20251223-WA0009
IMG-20250723-WA0070

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा

Related News

Back to top button
error: