News dekho specials
Uncategorized

गढ़देवी मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की विदाई देश की अनोखी विदाई है : मंत्री मिथिलेश

दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुए मंत्री, कंधा लगाकर दी मां को विदाई

गढ़वा। गढ़वा में दुर्गा पूजा काफी धूमधाम से शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। दशमी एवं एकादशी को सभी प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जिला मुख्यालय स्थित मां गढ़देवी मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन में शामिल हुए। सभी श्रद्धालुओं के साथ मंत्री ने भी कंधा लगाकर मां को विदाई दी। प्रतिमा विसर्जन एवं माता रानी का दर्शन के लिए काफी संख्या में महिला-पुरूष श्रद्धालुओं की सैलाब उमड़ पड़ी। ज्ञात हो कि जिला मुख्यालय स्थित मां गढ़देवी मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा का सबसे पहले किया जाता है। साथ ही इस स्थापित प्रतिमा का विसर्जन किसी वाहन पर नहीं बल्कि श्रद्धालु अपने कंधे पर ले जाकर करते हैं। इस विसर्जन के दौरान पूर्व मंत्री गिरनाथ सिंह भी उपस्थित थे।


मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि मां गढ़देवी मंदिर में स्थापित प्रतिमा की विसर्जन बहुत ही अनोखा है। माता रानी की प्रतिमा की ऐसी विदाई झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश की अनोखी विदाई है। जिसमें हजारों श्रद्धालु कंधे पर मां को ले जाते हैं। उन्होंने मां दुर्गा से अपने राज्य की खुशहाली व अमन चैन की प्रार्थना की। यह परंपरा विगत कई वर्षो से चली आ रही है। सभी श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। मूर्ति विसर्जन के दौरान जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे। सभी प्रशासनिक पदाधिकारी विधि व्यवस्था पर नजर बनाये हुए थे। कई स्थानों पर रविवार को भी मूर्ति विसर्जन किया गया। डीसी शेखर जमुआर, एसपी दीपक कुमार पांडेय, एसडीपीओ नीरज कुमार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाये हुए थे। विसर्जन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था किया था। मां गढ़देवी मंदिर में स्थापित प्रतिमा विसर्जन के साथ-साथ अन्य जगहों पर स्थापित की गई प्रतिमाओं के विसर्जन में सभी पदाधिकारी शामिल थे। इस अवसर पर थाना प्रभारी बृज कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

News dekho specials

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!



IMG-20250723-WA0070
IMG-20251223-WA0009

नीचे दिए बटन पर क्लिक करके हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें


Sonu Kumar

गढ़वा
Back to top button
error: