गढ़वा: 15 मार्च को मनेगी होली, पुरोहितों ने लिया सर्वसम्मति से निर्णय

गढ़वा: 15 मार्च को मनेगी होली, पुरोहितों ने लिया सर्वसम्मति से निर्णय

author News देखो Team
14 Views
  • गढ़वा में 15 मार्च को मनाई जाएगी होली, पुरोहितों ने की घोषणा।
  • 14 मार्च को सुबह 11:15 बजे तक रहेगी पूर्णिमा तिथि।
  • 13 मार्च की रात 1 बजे से सुबह 5 बजे के बीच होगा होलिका दहन।
  • सनातन परंपरा में उदया तिथि का महत्व, इसी आधार पर लिया गया निर्णय।

गढ़वा में पुरोहितों की बैठक में हुआ निर्णय

गढ़वा में होली पर्व को लेकर रविवार को पुरोहितों की एक अहम बैठक मां गढ़ देवी मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस वर्ष होली 15 मार्च को मनाई जाएगी

गढ़ देवी मंदिर के पुरोहित राजन पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिमा तिथि 14 मार्च को सुबह 11:15 बजे तक रहेगी। वहीं, होलिका दहन 13 मार्च की रात 1 बजे से सुबह 5 बजे के बीच किया जाएगा

उदया तिथि को प्राथमिकता, 15 मार्च को मनेगी होली

“सनातन परंपरा के अनुसार उदया तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है, इसी कारण इस वर्ष होली 15 मार्च को मनाई जाएगी।” – राजन पांडेय, पुरोहित

उन्होंने यह भी बताया कि घर के कुल देवता की पूजा भी 15 मार्च को ही संपन्न होगी। इस निर्णय को लेकर सभी पुरोहितों की सहमति बनी।

बैठक में शामिल प्रमुख पुरोहित

बैठक में गढ़वा के कई विद्वान पुरोहित उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जयनाथ तिवारी, उदय कुमार चौबे, दीपक मिश्रा, उमेश्वर पांडे, सुनील धर दुबे, राम बरन पांडे, आशीष वैद, विनोद पाठक, मनु दुबे, प्रकाश पांडे, ऋषिकेश पांडे और अमरेश तिवारी शामिल थे।

‘न्यूज़ देखो’ की नज़र

गढ़वा में होली पर्व की तिथि को लेकर स्पष्टता आ गई है। अब होली की तैयारियों और होलिका दहन से जुड़ी परंपराओं पर नजर रहेगी। ‘न्यूज़ देखो’ से जुड़े रहें क्योंकि “हर खबर पर रहेगी हमारी नज़र”।

यह खबर आपके लिए कितनी महत्वपूर्ण थी?

रेटिंग देने के लिए किसी एक स्टार पर क्लिक करें!

इस खबर की औसत रेटिंग: 0 / 5. कुल वोट: 0

अभी तक कोई वोट नहीं! इस खबर को रेट करने वाले पहले व्यक्ति बनें।

चूंकि आपने इस खबर को उपयोगी पाया...

हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें!

🔔

Notification Preferences

error: