Site icon News देखो

गढ़वा: 24 घंटे के भीतर कांडी में बलात्कार कर फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

बलात्कार और फोटो वायरल करने का मामला

गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र में 12 फरवरी 2025 को एक महिला के साथ बलात्कार कर उसकी तस्वीरें वायरल करने का गंभीर मामला सामने आया। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांडी थाना पुलिस ने कांड संख्या 14/2025, दिनांक 12.02.2025 को दर्ज किया। आरोपी पर धारा-64/351(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान अजीत कुमार पासवान (पिता: आलोक कुमार राम, ग्राम: राजा घटहुआं, थाना: कांडी, जिला: गढ़वा) के रूप में हुई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया

कांड अनुसंधान के दौरान आरोपी अजीत कुमार पासवान को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और अन्य संभावित साक्ष्यों की जांच कर रही है।

न्यूज़ देखो

गढ़वा जिले और झारखंड की हर महत्वपूर्ण खबर सबसे पहले पाने के लिए जुड़े रहें ‘न्यूज़ देखो’ के साथ। हम लाते हैं आपके लिए सटीक, निष्पक्ष और तेजी से अपडेट होने वाली खबरें।

Exit mobile version